फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 घर 11 मौत: ललित को घरवाले कहते थे काका पिता की आत्मा आने के बाद डैडी, मना करने पर देता था ये धमकी

Thu, 05 Jul 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
lalit was called himself kaka and daddy in burari murder mystery case
- फोटो : जी पाल
बुराड़ी में एक घर में 11 सदस्यों की मौत में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन मौतों का मास्टरमाइंड ललित को घर के सभी सदस्य काका बुलाते थे। यहां तक की सपने में आने वाले उसके पिता को पूरा घर डैडी कहता था।
lalit was called himself kaka and daddy in burari murder mystery case
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा बताया जा रहा है कि ललित घर के सदस्यों को धमकी देता था कि अगर किसी ने उसे डैडी नहीं कहा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। जिसकी वजह से पूरा घर उसकी कोई बात नहीं टालता था। जांच में सामने आया है कि फांसी लगाते समय जिस चुन्नी और कपड़ों का इस्तेमाल हुआ, वो टीना और उसकी मां उसी दिन बाजार से लेकर आए थे।
lalit was called himself kaka and daddy in burari murder mystery case
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद पुलिस को मिले रजिस्टर के अनुसार, इस परिवार के मुखिया भोपाल सिंह की मौत के बाद से ही ललित के अंदर उसके पिता की आत्मा आने लगी थी। बताया जा रहा है कि ललित 11 साल से पिता की आत्मा आने के बाद पिता की आवाज में घर के अन्य सदस्यों से बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
lalit was called himself kaka and daddy in burari murder mystery case
burari death case

पिता की आत्मा आने के बाद ललित जो भी कहता था घर वाले उसी बात को मानते थे। यहां तक कि परिवार सभी सदस्य इसपर यकीन भी करते थे कि ललित के अंदर उसके पिता की आत्मा आ जाती है। रजिस्टर के अनुसार पिछले 11 साल में ललित ने पिता की आत्मा आने के बाद जो भी फैसले लिए उसकी वजह से परिवार की काफी तरक्की हुई। एक दुकान से तीन दुकान हो गईं। 

विज्ञापन
lalit was called himself kaka and daddy in burari murder mystery case
burari death case
बताया जा रहा है कि ललित के अंदर उसके पिता की आत्मा आने के बाद उसने 24 जून से 7 दिन तक चलने वाली बड़ पूजा यानी बरगद की तपस्या करने को कहा था। यह परिवार बरगद की तपस्या करके अपने परिवार की खुशहाली की कामना करता था। यह पूजा 7 दिन से चली थी। लोग आज के जमाने में इस अंधविश्वास को देखकर हैरान पड़ें हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed