{"_id":"6aec9b62e6cf2777df003ac5","slug":"shiven-bidhuri-will-captain-the-central-zone-under-19-team-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162216-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिवेन बिधूड़ी सेंट्रल जोन अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिवेन बिधूड़ी सेंट्रल जोन अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे
विज्ञापन
सीबीएसई स्कूल राष्ट्रीय के लिए केंद्रीय जोन की दी गई है जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी के छात्र शिवेन बिधूड़ी को सीबीएसई स्कूल राष्ट्रीय के लिए केंद्रीय जोन अंडर-19 टीम की कप्तानी सौंपी गई है। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले शिवेन दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।
सत्र 2025-26 में शिवेन ने जोन 25 टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। इस दौरान शिवेन ने बल्लेबाजी में 58 रन बनाए। दिल्ली में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 ट्रायल मैचों में उन्हें टीम की कप्तानी का अवसर मिला। उनकी अगुवाई में टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। सत्र 2026-27 में शिवेन ने तमिलनाडु के मदुरै में सीबीएसई क्लस्टर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रही।
शिवेन की उपलब्धियों पर एसएई के खेल कार्यकारी कुशांक रुस्तगी ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवेन की प्रतिभा, निरंतर मेहनत और नेतृत्व क्षमता उन्हें एक होनहार युवा क्रिकेटर बनाती है। रुस्तगी ने शिवेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आने वाले समय में भी क्रिकेट के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।