बुराड़ी कांड में सामने आई 6 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फांसी लगने से ही हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की एक साथ हुई मौत मामले में 6 शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि इन सभी की मौत फांसी लगने से हुई है।
मौत का कारण कोई नशीला पदार्थ नहीं है। इसके साथ ही पुलिस ने किसी तांत्रिक के इस केस में शामिल होने की बात को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 1 जुलाई को बुराड़ी के संतनगर में एक घर में सुबह-सुबह 10 लोगों की फांसी पर लटकती लाश बरामद हुई थी। वहीं एक वृद्ध महिला का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। इस तरह एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत ने पूरे देश को दहला दिया।
यह रहा घटनाक्रम
शनिवार रात 11:30 बजे : ललित को आखिरी बार कुत्ता घुमाते हुए पड़ोसियों ने देखा।
रविवार सुबह 7:00 बजे : पड़ोसी गुरचरण ने भूपी की दुकान न खुलने पर दूसरे पड़ोसी कुलदीप को खबर की।
सुबह 7:20 बजे : दोनों घर में दाखिल हुए तो परिवार को फंदे पर लटके देखा।
सुबह 7:30 बजे : दिल्ली पुलिस के हवलदार कुलदीप ने पीसीआर को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
सुबह 7:40 बजे : पीसीआर और लोकल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खबर की।
सुबह 9:00 बजे : मध्य रेंज के संयुक्त आयुक्त राजेश खुराना मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
सुबह 9:00 बजे : क्षेत्रीय निगम पार्षद मौके पर पहुंचीं। वह दोपहर तक वहीं रहीं।
सुबह 9:30 बजे : बुराड़ी के विधायक संजीव झा मौके पर पहुंचे।
सुबह 10:30 बजे : स्पेशल सीपी संदीप गोयल मौके पर पहुंचे।
सुबह 11:15 बजे : भाजपा सांसद व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे।
सुबह 11:50 बजे : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे और रिश्तेदारों को सांत्वना दी।
दोपहर 12:55 बजे : दोपहर के समय एंबुलेंस से दो शवों को भेजा गया।
दोपहर 1:50 बजे : पांचवीं व आखिरी एंबुलेंस से दो शवों को मोर्चरी भेजा गया। कुल पांच एंबुलेंस में शव भेजे गए।
परिवार के इन लोगों की हुई मौत
नारायण देवी (78) (मां)
भुवनेश भाटिया (46) (बेटा)
सविता (42) (भुवनेश की पत्नी)
नीतू (24) (भुवनेश की बेटी)
मीनू (22) (भुवनेश की बेटी)
धीरेंद्र उर्फ ध्रुव (13) (भुवनेश का बेटा)
ललित भाटिया (42)(बेटा)
टीना (38) (ललित की पत्नी)
शिवम (13) (ललित का बेटा)
प्रतिभा (58) (बेटी)
प्रियंका (32) (प्रतिभा की बेटी)