फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bullies riding BMW chased woman in car at night in Greater Noida

Greater Noida: BMW सवार दबंगों ने दो किमी तक किया महिला की कार का पीछा, बरसाए पत्थर; पुलिस से भी नहीं मिली मदद

Mon, 06 May 2024 10:44 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 06 May 2024 10:44 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बीएमडबल्यू सवार दबंगों ने रात में एक कार सवार महिला का पीछा किया। गाड़ी न रोकने पर दबंगों ने पत्थर फेंके। साथ ही महिला की कार का दो किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी के कार्यालय में भी पहुंची, लेकिन वहां भी मदद नहीं मिली।

विज्ञापन
bullies riding BMW chased woman in car at night in Greater Noida
दबंगों ने महिला की कार पर फेंके पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में दो मई की रात को भारतीय विदेश सेवा की एक महिला की कार पर बीएमडबल्यू सवार हमलावरों ने ईंट पत्थर बरसाए। साथ ही महिला की कार का दो किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी के कार्यालय में भी पहुंची, लेकिन वहां भी मदद नहीं मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुद ही मामले का संज्ञान लिया है। आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने की बात कही है, लेकिन आरोपी कौन हैं इसका खुलासा नहीं किया है। इस मामले में महिला ने शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


पूरी घटना कार के डेसबोर्ड पर लगे कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना आईएफएस विला के पास की है। घटना वाली रात करीब एक बजे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे महिला अपने परिवार के साथ फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार से जा रही है। अचानक बीएमडब्ल्यू कार सवार लोग महिला की कार को ओवरटेक करते हैं। यह देखकर महिला अपनी कार को रोकर पीछे करती है और जल्दी से मोड़ कर वहां से कार दौड़ाती है। 
विज्ञापन


इस दौरान हमलावर महिला की कार का पीछा करते हैं। कार नहीं रुकती है तो वह कार पर ईंट पत्थर फेंकते हैं। महिला वहां से कार निकाल ले जाती है तो हमलावर महिला का दो किलोमीटर तक पीछा करते हैं। बताया जा रहा है कि महिला नालेज पार्क में एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय भी पहुंची थी, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली। एक अन्य वीडियो में महिला को जल्दी-जल्दी थाने पहुंचने की बात कहते सुना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की कार का पीछा करने के मामले में दोनों पक्षों की गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं। इसको लेकर विवाद हुआ था। पूरे मामले का थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है इसके बाद आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed