{"_id":"5e23b4b48ebc3e4ad74f7c96","slug":"bull-collided-with-duronto-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरंतो से टकराया सांड़, 52 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरंतो से टकराया सांड़, 52 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Sun, 19 Jan 2020 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
दुरंतो एक्सप्रेस
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पाली और पल्ला गांव के बीच शनिवार शाम 7:35 बजे पर दुरंतो एक्सप्रेस से एक सांड़ टकरा गया। इससे इंजन के दो पाइप फट गए जबकि सांड़ मर गया। रात 8:27 बजे पर मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार शाम दुरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन में करीब 1000 यात्री थे।
विज्ञापन
ट्रेन दादरी क्षेत्र में पाली और पल्ला गांव के बीच पहुंची, तभी ट्रैक से गुजर रहा सांड़ ट्रेन से टकरा गया। सूचना पर अफसर पहुंचे और मरम्मत के लिए रेलवे विभाग की टीम को बुलाया। रेलवे कर्मचारी क्षत-विक्षत सांड़ को हटाने में जुट गए।
विज्ञापन
खड़ी रही दो पैसेंजर ईएमयू : हादसे की वजह से दिल्ली से अलीगढ़ और टूंडला जा रही दो ईएमयू ट्रेन को काफी देर तक रोकना पड़ा। दोनों ट्रेन दुरंतो एक्सप्रेस के पीछे पहुंची थी। इससे दोनों ट्रेन के यात्रियों को भी दिक्कत हुई।
सांड़ से टकराने के कारण हादसा हुआ। करीब 52 मिनट बाद इंजन की मरम्मत कर दुरंतो एक्सप्रेस को को रवाना किया गया। इसकी वजह से दिल्ली से अलीगढ़ और टूंडला जा रही दो पैसेंजर ट्रेन को भी रोकना पड़ा।
- मुनीराज मीणा, स्टेशन अधीक्षक दादरी