फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr gangrape: accused beaten in jail by inmates, victims reach court to give their statement

जेल में कैदियों ने की दरिंदों की धुनाई तो मचा हड़कंप, आरोपियों को रखना पड़ा अलग

Wed, 10 Aug 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 10 Aug 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr gangrape: accused beaten in jail by inmates, victims reach court to give their statement
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मंगलवार को जेल भेजे गए सलीम बावरिया और उसके साथियों की बंदियों ने धुनाई कर दी। इससे जेल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर पहुंचे बंदी रक्षकों ने किसी तरह उन्हें बंदियों से बचाया। यही नहीं बंदियों ने उन्हें अपनी बैरक में रखने से भी मना कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन ने सभी को अलग-अलग बैरक में भेज दिया।
विज्ञापन


मालूम रहे कि 29 जुलाई की रात कोतवाली देहात क्षेत्र दोस्तपुर गांव के निकट हाईवे पर बदमाशों ने रोड होल्डअप कर मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया था। मंगलवार दोपहर पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम बावरिया के साथ उसके दो साथियों परवेज और जुबेर की गिरफ्तारी दिखाकर खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़‌िताओं का दर्ज हो रहा है बयान

bulandshahr gangrape: accused beaten in jail by inmates, victims reach court to give their statement
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद शाम को करीब चार बजे तीनों दरिंदों को जेल भेज दिया गया। सूत्रों की मानें तो उनके पहुंचने से पहले ही बंदियों में उनके प्रति जबरदस्त गुस्सा था। 

तीनों के जेल पहुंचते ही बंदियों ने उन पर हमला कर दिया और लात घूंसों से जमकर पीटा। बंदी रक्षकों ने जैसे तैसे उन्हें बचाया। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

मारपीट की सूचना से जेल अफसरों में हड़कंप मच गया। बंदियों ने तीनों दरिंदों को अपनी बैरक में साथ रखने से भी मना कर दिया। हालांकि जेल प्रशासन ने अन्य बंदियों के साथ ही तीनों को अलग-अलग बैरक में रखा है। उधर, जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह का कहना है कि बंदियों में कोई मारपीट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed