बुलंदशहर: IAS अफसर बन कर गरीबों की सेवा करना चाहते हैं जिला टॉपर प्रतीक..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर में प्रदेश में चौथा और जिले में 92 फीसदी अंक के साथ टॉपर रहे प्रतीक चौधरी का सपना आईएएस अफसर बनकर देश और गरीबों की सेवा करना है।
नगर के पन्नी नगर में रहने वाले प्रतीक के पिता मुनेंद्र पाल ऑल इंडिया रेडियो में इंजीनियर हैं, जबकि मां मुकेश देवी गृहणी हैं। बड़ा भाई प्रशांत कुमार एमएससी का छात्र है, जबकि बहन कविता की शादी हो चुकी है।
प्रतीक ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और अपने अभिभावकों को दिया है। माता-पिता को अपने लाडले पर नाज है कि उसने जिला टॉप ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर टॉपटेन की सूची में चौथा स्थान हासिल कर जिले व स्कूल के साथ उनका नाम रोशन किया है।
भाई प्रशांत का कहना है कि उसके भाई ने ऐसा कर दिखाया, जो सोचा भी नहीं था और इसे लेकर परिजन गदगद हैं। प्रतीक का कहना है कि वह अब बीटेक करेगा और उसके बाद आईएएस की तैयारी कर अपने अभिभावकों के सपने को पूरा करेगा। इसके लिए उसके परिवार का उसे पूरा सहयोग मिल रहा है।