Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Building collapses in Chawri Bazar; body of another person recovered from the debris

चावड़ी बाजार इमारत हादसा: बचाव कर्मियों ने मलबे से आज निकाले चार शव, अब तक संख्या हुई छह

Sat, 07 Nov 2026 02:18 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 07 Nov 2026 02:18 PM IST
सार

दिल्ली के हौज काजी इलाके में इमारत हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। बचाव अभियान के दौरान मलबे से दो और शव बरामद किए गए। बचाव कार्य अभी भी जारी है। पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर मौजूद हैं। वे मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Building collapses in Chawri Bazar; body of another person recovered from the debris
जमींदोज हुई इमारत - फोटो : एएनआई

विस्तार

हौज काजी में इमारत ढहने की जगह पर चल रहे बचाव अभियान के दौरान शनिवार को मलबे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। एक मृतक की पहचान पंकज शर्मा (40) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है। जिसकी चार बच्चियां हैं। अब तक मृतकों की संख्या छह हो गई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है। इस हादसे में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में स्थित यह इमारत गुरुवार सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर ढह गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और नगर निगम (एमसीडी) ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन


छह मृतकों की हुई पहचान
संजीत कुमार, पुत्र खोखो राम, खगड़िया (बिहार)  
किशोरी साह, पुत्र तिलो साह, सहरसा (बिहार)  
पंकज शर्मा, पुत्र हजारी शर्मा, खगड़िया (बिहार)  
विपिन राम, पुत्र विलास राम, दिल्ली  
शांतु, पुत्र शंकर मुखिया, खगड़िया (बिहार)  
दिनेश साह, पुत्र पुलिस शाह, खगड़िया (बिहार)



मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत स्थल पर हादसे के समय करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे। गुरुवार को दो मजदूरों किशोरी (40) और संजीत (45) की मौत हो गई, जबकि सहदेव चौधरी (25) और फिरोज (37) घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने भी मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला था। आसपास की इमारतों की स्थिरता को लेकर आशंकाओं के बीच बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आरोप है कि 50 वर्गमीटर के भूखंड पर आवश्यक मंजूरी लिए बिना इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का कोई भवन नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया था। नगर निगम के अनुसार, इमारत का निर्माण तीसरी मंजिल तक पहुंच गया था और छत की स्लैब डालने का काम चल रहा था, तभी वह ढह गई। अधिकारी ने बताया कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप नहीं थी और ठीक से सेट भी नहीं हुई थी। इसी वजह से इमारत ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जून में ही इस संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर एमसीडी को आगाह किया था। 15 जून को हौज काजी थाने के एसएचओ ने एमसीडी के सिटी सदर पहाड़गंज जोन को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जानकारी दी थी। इसमें जमीन के मालिक और ठेकेदार के रूप में फरकान की पहचान बताई गई थी। पुलिस ने इमारत के मालिकों और ठेकेदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed