{"_id":"665e6e7ea8e87c902e0a360f","slug":"building-caught-fire-in-matiyala-extension-area-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire News: इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मियों ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire News: इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी; दमकल कर्मियों ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला
Tue, 04 Jun 2024 07:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:01 AM IST
सार
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मटियाला एक्सटेंशन के ए ब्लाक की गली नंबर तीन स्थित एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। द्वारका और जनकपुरी फायर स्टेशनों से दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मटियाला एक्सटेंशन इलाके में सोमवार शाम एक इमारत की लिफ्ट के शाफ्ट में पड़े कूड़े में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इमारत में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की नौ गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे मटियाला एक्सटेंशन के ए ब्लाक की गली नंबर तीन स्थित एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। द्वारका और जनकपुरी फायर स्टेशनों से दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इससे पहले इमारत में मौजूद लोग छत पर पानी की टंकी से पानी निकालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। आग लिफ्ट के पास लगी थी और धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंच रहा था। दमकल विभाग को पता चला कि इमारत में कई लोग फंसे हैं। दमकल कर्मियों ने सीढि़यों की मदद से एक एक कर पंद्रह लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके बाद दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लिफ्ट की शाफ्ट में पड़े कूड़े में लगी थी।
विज्ञापन
एसी फटने से गारमेंट कंपनी में लगी आग
नोएडा के सेक्टर-10 स्थित गारमेंट कंपनी में एसी फटने से सोमवार सुबह आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आठ दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कंपनी में रखा लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। सेक्टर-10 स्थित केएम लीजिंग लिमिटेड गारमेंट्स कंपनी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां और करीब 30 दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग कंपनी के भूतल और प्रथम तल पर लगी थी। कंपनी के काफी समय से बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पा लिया गया तभी तीसरे तल पर रखे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन