{"_id":"608f920917ce4c7a97de4fe931aece10","slug":"budget-will-boost-hapaning-haryana-and-make-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट से मेक इन इंडिया और हैपनिंग हरियाणा को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट से मेक इन इंडिया और हैपनिंग हरियाणा को मिलेगा बढ़ावा
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 29 Feb 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
आम बजट को लेकर हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें थी कि उनके लिए बजट में क्या होगा। लोग काफी दिनों से आम बजट का इंतजार भी कर रहे थे। सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश किया।
विज्ञापन
शहर के उद्यमियों ने जेटली के बजट पर मंथन किया। बकायदा, शहर के होटलों में स्क्रीन लगाकर बजट का लाइव प्रसारण देखा गया और इसके बाद विशेषज्ञों ने इसपर चर्चा की।
विज्ञापन
बजट का विश्लेषण करने के बाद उद्यमियों ने कहा कि इंडस्ट्री के लिहाज से बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हालांकि, छोटे उद्योगों पर ध्यान दिया गया है।
बजट में स्टार्टअप के तौर पर नई मैनुफेक्चरिंग इकाइयों को तीन साल के लिए टैक्स रिबेट का प्रावधान मेक इन इंडिया और हैपनिंग हरियाणा के सपने को साकार करने की तरफ एक कदम है।
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव रवि भूषण खत्री ने बताया कि इस बार स्टेबल टैक्स रिजंप्शन और रेट्रो टैक्स न लगाने का प्रावधान करने से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। सरकार ने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और गांवों पर विशेष ध्यान दिया है, इसकी जरूरत भी है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट संगीत के गुप्ता ने बताया कि पांच करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाली छोटी इकाइयों को टैक्स में राहत देकर इन्हें बढ़ावा देने का अहम कदम सरकार ने उठाया है।
उद्यमी राहत भाटिया ने कहा कि इस बार का बजट दूरगामी परिणाम देने वाला है। यह बजट आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाला है। राजेश कुमार खंडेलवाल ने बजट को दस में से छह नंबर देते हुए कहा कि इस बार बिजनेस क्लास को कोई खास फायदा नहीं मिला।