{"_id":"5923e60a4f1c1bdd32535e46","slug":"bsp-leader-munawwar-hasan-and-family-murder-case-has-a-meerut-connection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता समेत 6 लोगों की हत्या का मेरठ कनेक्शन, सभी सुपारी किलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता समेत 6 लोगों की हत्या का मेरठ कनेक्शन, सभी सुपारी किलिंग
Amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 23 May 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता मुनव्वर हसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराड़ी इलाके में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन, पत्नी और 4 बच्चों की हत्या का मेरठ कनेक्शन सामने आया है। सभी की हत्या सुपारी किलिंग है।
हत्या के मामले में गिरफ्तार मुनव्वर हसन के पार्टनर साहिद खान उर्फ बंटी ने किया। आरोपियों ने मुनव्वर की पत्नी और दो बेटी की हत्या कर उनके शवों को मेरठ के दौराला में जमीन में दबा दिया, जबकि दो बेटों के शवों को बुराड़ी इलाके में दबाया। एसडीएम की देखरेख में पुलिस टीम ने चार घंटे की खुदाई के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे दोनों बेटों का शव बुराड़ी से बरामद कर लिया। पुलिस टीम मेरठ में शवों की बरामदगी में जुटी है।
साहिद ने मुनव्वर की करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए सुपारी किलर की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया। इसके लिए उसने सुपारी किलर को तीन लाख रुपये दिए। बुराड़ी थाना पुलिस ने बंटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दो आरोपी सुपारी किलर हैं।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो टूट गया बंटी
BSP Leader
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी मुनव्वर हसन (45) सपरिवार बुराड़ी की भगत कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। वह 15 साल से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। मुनव्वर बादली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका था। शनिवार दोपहर उसके दोस्त व पार्टनर बंटी ने पुलिस को सूचना दी कि मुनव्वर की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
पुलिस ने बंटी, उसके दोस्त दीपक और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। बंटी और उस ने के दोस्त के बयान विरोधाभाषी थे। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने मुनव्वर की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली, लेकिन पूछताछ में उसने जो खुलासा किया उससे पुलिस के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई।
बंटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पांच सहयोगियों के साथ मिलकर मुनव्वर ही नहीं, बल्कि उसकी पत्नी सोनिया, दो बेटे आकिब व साकिब, दो बेटियों आरजू और आर्शी की भी हत्या करवा चुका है। उसने सुपारी किलर के जरिये सभी की हत्या करवाई है। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त दीपक और दो सुपारी किलर फिरोज और जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया।