{"_id":"ff6d00d3e5ceab21f36975ef6f961b89","slug":"bsnl-cheated-man-escaped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल को लगाया लाखों का चूना, युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल को लगाया लाखों का चूना, युवक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 02 Dec 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के युवक ने फर्जी कंपनी खोलकर बीएसएनएल से प्राइम रेट एक्सेस (पीआरए) कनेक्शन लेकर एक महीने में 15 लाख का बिल बना दिया। इतना ही नहीं, युवक ने बीएसएनएल को 30 लाख के दो फर्जी चैक भी थमा दिए। शिकायत देने के बाद अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार नामक शख्स ने पिछले महीने मानेसर एरिया में अपनी एक कंपनी का ऑफिस खोला। कंपनी के काम के लिए युवक ने तीन नवंबर को बीएसएनएल से एक सामान्य कनेक्शन के अलावा एक पीआरए कनेक्शन उस एड्रेस पर ले लिया। महीना पूरा होने के बाद जब उस पीआरए कनेक्शन का बिल आया तो बीएसएनएल अधिकारी भी चौंक गए। एक महीने में युवक ने 13 लाख 84 हजार रुपये का बिल बना दिया।
विज्ञापन
बीएसएनएल की तरफ से जब बिल की जांच की गई तो वह सही पाया गया। इस पर अधिकारियों की तरफ से संबंधित कंपनी के दफ्तर में बिल भेजा गया। युवक बिल के बदले 24 नवंबर को 15-15 लाख रुपये के दो चैक दे दिए। पहले बिल में 15 लाख के बदले दोगुना पेमेंट आया। पहले तो अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति की गलती मानी। फिर दूसरा चेक आने के बाद अधिकारियों ने जांच की तो दोनों ही चैक फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने युवक से संपर्क किया तो उसका नंबर बंद मिला। कंपनी दफ्तर पर भी ताला जड़ा मिलने के बाद अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। बीएसएनएल के एजीएम आरएन भार्गव के अनुसार मामले की जानकारी मिली है, उसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ, पुलिस भी उसके एड्रेस पर कई बार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।