फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brought 1 million Drugs from Odisha

ओडिशा से नोएडा लेकर आ रहे थे 1 करोड़ की ड्रग्स

Mon, 18 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 18 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
brought 1 million Drugs from Odisha

नोएडा सेक्टर-49 पुलिस ने ड्रग तस्कर के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ओडिसा से ड्रग लाकर यहां सप्लाई की जा रही थी। इनके पास से एक करोड़ की चरस और गांजा बरामद किया गया। हालांकि, ड्रग तस्कर पुलिस की पहुंच से अभी दूर हैं।

विज्ञापन


शनिवार शाम पुलिस सर्फाबाद मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए जो बैग लेकर सर्फाबाद गांव की ओर आ रहे थे। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो उनके बैग में 33 किलो 300 ग्राम गांजा और एक किलो 400 ग्राम चरस मिला।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि बरामद किए गए माल की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनकी पहचान ममूरा निवासी दीपक, जितेंद्र और सेक्टर-71 निवासी सूरज के रूप में की गई। पूछताछ में तीनों ने बताया कि छिजारसी में प्रवीण व दिलीप बंगाली को ड्रग सप्लाई करने आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बिहार निवासी ड्रग तस्कर रवीश और सुरेश के गुर्गे हैं। ये दोनों ओडिसा से ड्रग तस्करी का धंधा देश भर में चलाते हैं। ओडिसा से स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस के जरिये गाजियाबाद स्टेशन व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ड्रग लाई जाती है।


इसके बाद यहां छोटे-छोटे वेंडरों को सप्लाई की जाती है। बड़े तस्करों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है, मगर पकड़े गए गुर्गों के जरिये पुलिस तस्करों और अन्य वेंडरों को तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed