फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother-in-law killed his brother-in-law by stabbing him In Delhi

बहन का मिटाया सुहाग: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने चाकू से गोदकर कर दी जीजा की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 14 Nov 2024 07:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Nov 2024 07:10 PM IST
सार

दिल्ली के मोती नगर इलाके में बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज नाबालिग भाई ने अपने जीजा की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
brother-in-law killed his brother-in-law by stabbing him In Delhi
साले ने की जीजा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोती नगर इलाके में बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज एक नाबालिग ने 27 साल के जीजा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा कि अपनी बहन की शादी से नाखुश था। साथ ही जीजा उसे अकसर चिढ़ाता था, जिससे उसने गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सुदामा पुरी इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल युवक के परिवार वाले उसे पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। युवक पर घर के पास ही चाकू से हमला किया गया था। पुलिस घटनास्थल से तुरंत अस्पताल पहुंची। पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में करउसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले उनके बेटे ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से शादी की थी। यह शादी लड़की के परिवार वालों के मर्जी के खिलाफ की गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था, लेकिन किसी भी पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की थी। पुलिस ने गंगाराम के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें मृतक के नाबालिग साले की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस ने तुंरत आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बहन के प्रेम विवाह करने से काफी नाखुश था। साथ ही उसका जीजा अक्सर उस पर तंज कसता था, जिससे गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed