फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law demanded two crore extortion from property dealer in delhi 4 arrested

दिल्लीः साले ने मांगी थी प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रंगदारी, चार गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law demanded two crore extortion from property dealer in delhi 4 arrested
arrest

चचेरी बहन के साथ घरेलू हिंसा से नाराज युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जीजा को डराने के लिए गैंगस्टर के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और फिर उसके घर पर गोलीबारी की। इस वारदात के लिए उन्होंने द्वारका साउथ इलाके में एक व्यक्ति से कार भी लूटी। लूट की रकम से मौज-मस्ती करने के लिए सभी हिमाचल के कुल्लू चले गए। पुलिस ने घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और फोन की लोकेशन के जरिए उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से कार और पिस्टल बरामद हो गया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कंझावला निवासी करण सिंह (19), जतिन डबास (20), पुष्पेंद्र (21) और मंगोलपुरी निवासी शकील (19) हैं। 3 फरवरी की शाम करीब 3 बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर 1 में निक्कू गोस्वामी से कार लूटने की सूचना मिली थी। निक्कू ने बताया कि उसे कार में अगवा कर चार बदमाशों ने 61 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद कार भी ले गए। 
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि उसी कार में सवार कुछ बदमाशों ने पालम में प्रॉपर्टी डीलर विजय सोलंकी के घर पर गोलीबारी की है। विजय ने बताया कि कुछ देर पहले ही बदमाशों ने गैंगस्टर नंदू और गंजू के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और फोन लोकेशन की जांच कर आरोपियों की पहचान कर ली। उनके घर से पता चला कि तीन आरोपी कुल्लू गए हुए हैं। 20 फरवरी को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के मायके में रहने से था गुस्सा
पूछताछ में करण ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी पालम गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर विजय सोलंकी से हुई थी। घरेलू हिंसा की वजह से बहन मायके में रहती है। इससे गुस्साया करण जीजा को सबक सिखाना चाहता था। उसे रुपयों की जरूरत भी थी। विजय की आर्थिक स्थिति ठीक थी। उसने दोस्तों के साथ दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की योजना बनाई। उसने यूपी के बागपत से पिस्टल का इंतजाम किया। 


करण ने दोस्तों के साथ 1 फरवरी को जीजा के घर की रेकी की। इस दौरान उन्हें एक वाहन की जरूरत महसूस हुई। करण व उसके दोस्तों ने 3 फरवरी को पहले कार लूटी और फिर उसी में सवार होकर विजय के घर पर गोलीबारी की। जतिन डबास को लूटी गई कार को ठिकाने लगाने का जिम्मा देकर तीनों कुल्लू चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed