फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brothel operating on WhatsApp in Gurugram exposed

गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: व्हाट्सएप पर लड़कियां दिखाईं, कमरा नं 101 में मुलाकात... मच गई भगदड़

Thu, 27 Mar 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Mar 2025 11:01 PM IST
सार

पुलिस द्वारा आरोपी सत्यपाल से की गई पूछताछ में पता चला कि व्हाट्सएप पर राजा नाम का व्यक्ति देह व्यापार चला रहा है। लड़कियों को कुछ हिस्सा मिलता है, बाकी का हिस्सा राजा के पास जाता है।

विज्ञापन
Brothel operating on WhatsApp in Gurugram exposed
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्हाट्सएप पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो कॉल गर्ल्स और एक ब्रोकर को गिरफ्तार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने योजना बनाकर एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर बीते बुधवार की रात दो युवतियों को डीएलएफ फेज-1 स्थित एक होटल में बुलवाया। पुलिसकर्मी के इशारे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों युवतियों और उन्हें लेकर आए एक ब्रोकर को पकड़ लिया।

विज्ञापन

डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम में व्हाट्सएप के माध्यम से देह व्यापार किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर लड़कियों को ऑन डिमांड महंगे रेट पर भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय सुशीला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश को फर्जी ग्राहक बनाकर शिकायत में दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप काॅल करके संपर्क किया गया। फोन नहीं उठने पर मैसेज से बात की गई और सर्विस के बारे में जानकारी लेने के बाद दो लड़कियों की डिमांड की गई। व्हाट्सएप पर बात करने वाले दोनों लड़कियों के लिए 20 हजार रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक बने हेड कांस्टेबल प्रेमप्रकाश को तीन हजार रुपये देकर तवीसा विला होटल के कमरा नंबर-101 में भेजा गया। लगभग 25 मिनट बाद होटल के कमरे में दो युवतियों के साथ एक युवक आया। युवक ने प्रेमप्रकाश से रुपये मांगे। रुपये देने के बाद हेड कांस्टेबल का इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने होटल के कमरे से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान राजस्थान के कोटपूतली निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है, जबकि दोनों युवतियों में से एक युवती पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दूसरी त्रिपुरा की रहने वाली है।  

पढ़ें- औरैया की कातिल दुल्हन: पति दिलीप ने संजोए थे ख्वाब, खाटू श्याम के दर्शन के बाद हनीमून पर जाने की थी प्लानिंग

विज्ञापन

पुलिस द्वारा आरोपी सत्यपाल से की गई पूछताछ में पता चला कि व्हाट्सएप पर राजा नाम का व्यक्ति देह व्यापार चला रहा है। लड़कियों को कुछ हिस्सा मिलता है, बाकी का हिस्सा राजा के पास जाता है। आरोपी ने बताया कि मांग आने पर वह लड़कियों को लाने और वापस ले जाने का काम करता है। जांच अधिकारी व डीएलएफ फेज-1 थाना के प्रभारी राजेश ने बताया कि लड़कियों को लाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- पत्नी की न सुन मारी गोली: पति से अलग रह रही थी बीवी... साथ चलने से मना किया तो की फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed