फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bride fled away after 8 days of wedding with lakhs of jewelry and cash in UP bulandshahr

शादी के आठ दिन बाद ही लाखों की नकदी, गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, मायके में मिला ताला बंद

Mon, 10 Aug 2020 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
bride fled away after 8 days of wedding with lakhs of jewelry and cash in UP bulandshahr
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन घर में रखी लाखों की नकदी, गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन के वापस नहीं लौटने पर पति के भाई ने दुल्हन, ससुर, बिचौलिए के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बबईया बिसवाना निवासी सतपाल ने बताया कि 16 जून 2020 को उसके भाई सतेंद्र की शादी ग्राम मिसरीपुर ढकैनी जनपद मेरठ निवासी पूजा के साथ हिंदू रीति रिवाज से बिना दान दहेज के साथ हुई थी।
विज्ञापन


बताया कि लड़की के परिवार के गरीब होने के कारण उन्होंने अपने पास खाने में दो लाख रुपये खर्च किए थे। यह शादी सिद्धार्थ विहार विजय नगर गाजियाबाद निवासी राजकुमार ने कराई थी। बताया कि शादी के आठ दिन बाद पूजा अचानक घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने साथ घर में रखे 1.73 लाख रुपये नकद, छह तोले सोने के जेवरात भी ले गई। बताया कि काफी तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पूजा के पिता ने भी फोन करने पर बताया कि पूजा उनके पास नहीं आई।

बताया कि राजकुमार से फोन पर बात करने पर उसने बताया कि पूजा अपने पिता के पास में है। लेकिन वह तुम्हारे घर नहीं जाना चाहती। वह तुम्हारे पैसे गहने वापस कर देंगे। अगले दिन वह पूजा के घर मिसरीपुर ढकैनी पहुंचे। लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था।

तब से लेकर वह अब तक उनसे फोन पर बात कर रुपये, गहने लौटाने के लिए वादे पर वादे किए जा रहे हैं। उन्हें गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि रामपत जालसाज किस्म का आदमी है। और पूजा उसकी लड़की है ही नहीं।

रामपत और राजकुमार ने रुपये और गहने हड़पने के लिए धोखाधड़ी से यह शादी कराई है। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पूजा, रामपत, राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed