{"_id":"57b0b37a4f1c1bd66b6ead28","slug":"brajpal-teotia-removed-from-the-ventilator-for-five-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रजपाल को पांच मिनट के लिए वेंटिलेटर से हटाया, परिजनों ने दिए जल्द सुधार के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजपाल को पांच मिनट के लिए वेंटिलेटर से हटाया, परिजनों ने दिए जल्द सुधार के संकेत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Aug 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में तेवतिया के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत अभी स्थिर है। रविवार को डॉक्टरों ने स्थिति जानके लिए करीब पांच मिनट के लिए वेंटिलेटर हटाया।
विज्ञापन
तेवतिया को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस प्रक्रिया को लेकर डॉक्टर खुश हैं और इसी तरह वेंटिलेटर हटाने का धीरे-धीरे समय बढ़ाया जाएगा। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तेवतिया की हालत अभी स्थिर है, बहुत ज्यादा सुधार नहीं है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। तेवतिया के भाई विकास ने बताया कि ब्लड पूरी तरह बंद हो चुका है और हाथ ने भी मूवमेंट किया है। रविवार को करीब पांच मिनट तक भाई बिना वेंटिलेटर के रहे और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
उनकी माने तो अब धीरे-धीरे वेंटिलेटर हटाने का समय बढ़ाया जाएगा जिससे पूरी तरह से कृत्रिम सांस की जरूरत न पडे़। इसे डॉक्टरों ने सहूलियत के लिए लगा रखा है।
दूसरे गनर रामपाल की एक आंख निकालनी पड़ी
अस्पताल के बाहर इक्ट्ठा हुए कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार को अस्पताल में कोई बड़ा नेता तो नहीं आया, लेकिन गाजियाबाद और गौतमबुद्घनगर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
निजी गनर अशोक की हालत में सुधार
तेवतिया के निजी गनर अशोक की गर्दन को छूते हुए रीढ़ की हड्डी के पास जाकर गोली फंस गई है। इसे निकालने के लिए डॉक्टरों वार्ता चल रही है और गोली लगने से पीठ में जो नुकसान हुआ है उसे भरने के लिए दवाइयों का सहारा लिया जा रहा है।
अभी यह निर्णय नहीं लिया गया है कि गोली को निकाला जाए या नहीं। गोली मांस में फंसी हुई है। अगर उसे बाहर नहीं निकाला जाए तो भी कोई खास परेशानी नहीं होगी।
दूसरे गनर रामपाल की एक आंख निकालनी पड़ी
दूसरे निजी गनर रामपाल को हमले में गर्दन से गोली लगकर आंख से होते हुए बाहर निकल गई थी। इससे बायीं आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। विकास तेवतिया ने बताया कि रामपाल की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसकी बायीं आंख निकालनी पड़ी है।