फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boys threw a firecracker at a girl one of her eyes burst

'अंधेरी' दिवाली: लड़कों ने लड़की की ओर फेंका पटाखा, फूट गई रूप की एक आंख; दूसरे से दिखाई दे रहा कम

Tue, 21 Oct 2025 09:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 09:30 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि न तो पुलिस की ओर से उनको सहयोग मिल रहा है और न ही अस्पताल में रूपा का इलाज ठीक हो रहा है। पीड़िता को दूसरी आंख से भी कम दिखना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Boys threw a firecracker at a girl one of her eyes burst
किशोरी की एक आंख की गई रोशनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित लाडो सराय इलाके में दिवाली के दिन शरारती लड़कों ने पटाखा (बम) जलाकर किशोरी पर फेंक दिया। पटाखा फटा को उसके धमाके से किशोरी की एक आंख फूट गई। उसकी एक आंख से खून बहने लगा और वह वहीं गिर गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन 17 साल की रूपा को लेकर एम्स ट्रामा सेंटर भागे। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। 

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि न तो पुलिस की ओर से उनको सहयोग मिल रहा है और न ही अस्पताल में रूपा का इलाज ठीक हो रहा है। पीड़िता को दूसरी आंख से भी कम दिखना शुरू हो गया है। परिजन इसको लेकर चिंतित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रूपा अपने परिवार के साथ पुरी चौक, लाडो सराय गांव में रहती है। इसके परिवार में पिता अमोध पासवान, मां रेनु देवी दो बहनें व एक भाई है। रूपा के पिता एक दफ्तर में काम करते हैं, मां भी छोटे-मोटे सामान की रेहड़ी लगाती है। रूपा की मौसी ने बताया कि जिस इमारत में रूपा का परिवार रहता है, वहां एक अन्य किराएदार से परिवार का विवाद चल रहा है। माता-पिता के काम पर जाने के बाद बच्चे पानी भरते हैं, इस बात पर किराएदार से उनका विवाद हो जाता है। आरोप है कि सोमवार को रूपा अपनी दोनों बहनों के अलावा मौसेरी बहन के साथ मकान की छत पर थी। वहां किराएदार का बेटा अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपियों ने पटाखे जलाकर लड़कियों को परेशान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

इस बीच आरोपी ने एक पटाखा जलाकर रूपा की ओर उछाल दिया। पटाखे की चिंगारी रूपा की आंख में लगी और उसकी आंख से खून बहने लगा। आरोपी मौके से फरार हो गए। रूपा की बहनों ने परिजनों को सोरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों का आरोप है कि 10.30 की घटना के बाद पुलिस को खबर दे दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देर रात 3.00 बजे एक पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचा। परिवार का आरोप है कि उसने भी कोई खास कार्रवाई नहीं की। मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी आधिकारिक बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed