किसी और से शादी करने चला प्रेमी तो गांव पहुंच धरने पर बैठी प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत थाना क्षेत्र के छछरपुर गांव में शनिवार की रात्रि में शादी से इंकार करने पर घर पहुंची प्रेमिका धरने पर बैठ गई। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ।
युवती की जिद देखकर आखिरकार प्रेमी और परिजन मान गए। बाद में युवती और उसके परिजनों को निकाह कराने का आश्वासन देकर लौटा दिया।
छछरपुर गांव का एक युवक दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दिल्ली की युवती सोनिया भी उसी कंपनी में काम करती है। दोनों में पिछले दो साल से प्रेम- प्रसंग चल रहा है।
घर के दबाव में पलटा प्रेमी
इस दौरान कई बार यह युगल साथ जीने मरने से लेकर शादी की कसमें खा चुके हैं। परिवार का दबाव पड़ा तो लड़का अपने वादे से पलट गया। फिलहाल युवक घर आया हुआ है और परिजन युवक की शादी कहीं और कराना चाहते हैं।
इसकी भनक लगते ही युवती शनिवार की रात्रि में गांव पहुंची और युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी गई। इस दौरान युवती ने युवक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। तो युवती जिद पर अड़ी गई और घर के बाहर धरने पर बैठ गई।
इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। बाद में युवक के परिजनों की सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घंटों बातचीत के बाद दोनों परिवार शादी को सहमत हो गए। वहीं थानाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा जब दोनों परिवार के लोग शादी को लेकर सहमत हो गए है, तो फिर कोई मामला ही नहीं बनता।