फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy murdered by stabbing in public in Sangam Vihar

दिल्ली में बेखौफ बदमाश: संगम विहार में सरेआम चाकू के गोदकर किशोर की हत्या, जाने जाने तक करते रहे हमला

Fri, 20 Sep 2024 11:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Sep 2024 11:14 PM IST
सार

आरोपित उसके दम तोड़ने तक चाकू से वार करते रहे। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
boy murdered by stabbing in public in Sangam Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के संगम विहार में बदमाशों ने शुक्रवार शाम को एक किशोर की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना में दूसरा नाबालिग गंभीर रूप से घायल है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो हैं। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान संगम विहार निवासी 16 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर ही एक अन्य 16 वर्षीय अल्फेज नाम का किशोर घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि संगम विहार में मदर डेयरी के पास युवक पर चाकू से हमले की शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पर एक किशोर मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा था। उसकी पीठ में चाकू घोंपा हुआ था। उसकी पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि करीब आठ बदमाशों ने इरफान पर चाकू से ताबड़तोड़ कर उसकी हत्या की। 

आरोपित उसके दम तोड़ने तक चाकू से वार करते रहे। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। देर रात तक एक भी आरोपित का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक के स्वजन से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बदमाशों का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed