फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   both parties filed case against each other In car collision case in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: कार टक्कर के बाद मां-बेटी से मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस; जांच शुरू

Mon, 09 Jun 2025 10:05 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Jun 2025 10:05 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार टक्कर के बाद जयश्री गुप्ता और रेखा भाटी के बीच मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
both parties filed case against each other In car collision case in Greater Noida
महिलाओं ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मां-बेटी की पिटाई के आरोप से घिरी जयश्री गुप्ता की शिकायत पर रेखा भाटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेखा भाटी ने जयश्री पर उनकी कार में टक्कर मारने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना जीटा-1 की पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में शनिवार शाम की है। जयश्री गुप्ता एवीजे हाइट्स की मार्केट से लौट रही थी, जब उनकी कार सोसाइटी निवासी रेखा भाटी की कार से टकरा गई। जयश्री का आरोप है कि इसके बाद रेखा भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका नागर, पूनम भाटी और एक अन्य महिला उनके फ्लैट पर पहुंचीं। वहां कहासुनी के बाद चारों ने जयश्री और उनकी बेटियों रिया व ईशा के साथ मारपीट की, उनके बाल खींचे और गाली-गलौज किया। मारपीट में जयश्री के सिर और आंख में चोटें आईं। 
विज्ञापन


वहीं, रेखा भाटी का दावा है कि जयश्री ने जानबूझकर उनकी कार में टक्कर मारी और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी। रेखा का कहना है कि वह इस मुद्दे पर बात करने जयश्री के फ्लैट गई थीं, जहां जयश्री ने अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले जयश्री की शिकायत पर प्रियंका नागर, रेखा भाटी, पूनम भाटी और एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था। अब रेखा भाटी की शिकायत पर जयश्री गुप्ता के खिलाफ कार में टक्कर, गाली-गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed