फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Booking of parks expensive, more money spend in wedding or other party

पार्कों की बुकिंग महंगी, शादी और पार्टी में ज्यादा खर्च होंगे पैसे

Mon, 11 Jan 2016 01:44 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Booking of parks expensive, more money spend in wedding or other party

शादी या किसी अन्य समारोह के आयोजन के लिए शहर के पार्कों की बुकिंग कराने पर जेब और ढीली करनी पड़ेगी। प्राधिकरण ने सभी श्रेणी के पार्कों की दरें दोगुना कर दी हैं।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण की 14 दिसंबर को हुई बैठक में पार्कों की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड ने मंजूर कर लिया। 20 दिसंबर के आसपास इसका कार्यालय आदेश भी जारी हो गया।

विज्ञापन


उसके बाद से ही नई दरें लागू हो गई है। अब पार्कों की श्रेणी के हिसाब से बुकिंग, जमानत, सफाई व जुर्माने की राशि पहले से ठीक दोगुनी कर दी गई है। उदाहरण के तौर पर एक एकड़ तक का पार्क बुक कराने पर पहले 2500 रुपये बुकिंग राशि, 5000 रुपये जमानत राशि, 1000 रुपये सफाई और 1000 रुपये जुर्माना राशि देनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 5000 रुपये बुकिंग, 10,000 रुपये जमानत, 2000 रुपये सफाई और 2000 रुपये जुर्माना राशि जमा करनी पड़ेगी। पहले डेढ़ एकड़ से अधिक एरिया वाले पार्कों को एक ही श्रेणी मानते हुए दरें थीं।

इनकी भी अलग-अलग श्रेणी बनाकर दरें तय की गई हैं

Booking of parks expensive, more money spend in wedding or other party

अब इनकी भी अलग-अलग श्रेणी बनाकर दरें तय की गई हैं। प्राधिकरण का तर्क है कि पार्कों की बुकिंग राशि 14 साल पहले 2001 में तय की गई थी। उसके बाद से दरें नहीं बढ़ी थीं, इन्हें रिवाइज करना जरूरी हो गया था। दरों में वृद्धि सामान्य तरीके से की गई है। निजी वैवाहिक स्थल बुक कराने पर इससे कई गुना राशि देनी पड़ती है।

नोएडा में 60 से अधिक सेक्टर हैं। अधिकतम सेक्टरों में दो से तीन पार्क आयोजनों के लिए बुक होते हैं। कुछेक सेक्टर ही ऐसे हैं, जिनमें कार्यक्रम आयोजनों के लिए एक ही पार्कों की बुकिंग होती है। ज्यादातर एक एकड़ से अधिक एरिया वाले पार्क हैं। ऐसे पार्कों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है।

पार्कों की बुकिंग कराने के लिए अगर वहां की आरडब्ल्यूए से एनओसी नहीं मिल पाती है तो उनकी खुशामद करने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रॉपर्टी के कागजात जैसे कंपलीशन सर्टिफिकेट, आवंटन पत्र, क्रियाशील प्रमाणपत्र, कब्जा पत्र, बिजली व टेलीफोन का बिल, वोटर कार्ड या आधार कार्ड की स्व प्रमाणित फोटोकॉपी जमा करने पर उद्यान विभाग से बुकिंग मिल जाएगी। आरडब्ल्यूए से एनओसी लेने में परेशानी की शिकायत पर प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed