फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bomb hoax call create trouble for police near old delhi railway station

मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 के सामने तीन बड़े बोरों में बम की सूचना से मचा हड़कंप 

Sun, 03 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Dec 2017 09:43 AM IST
सार


पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने बम की सूचना के बाद हड़कंप
- मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-2 सामने तीन बड़े बोरों में बम की दी गई सूचना 
- बम, डॉग स्क्वायड, पीसीआर और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची 
- इसी दौरान पहुंच गया बोरों का मालिक वहां, उसने बताया गर्म कपड़े 
- बोरे मालिक का कहना बोरों को ले जाने के लिए लेने गया था सवारी 

विज्ञापन
bomb hoax call create trouble for police near old delhi railway station

विस्तार

पुरानी रेलवे स्टेशन के सामने मेट्रो स्टेशन के गेट पर शुक्रवार रात बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम-डॉग स्क्वायड, पीसीआर और लोकल पुलिस वहां पहुंच गई। मेट्रो स्टेशन के गेट पर तीन बड़े बोरे पड़े थे।

विज्ञापन


अभी छानबीन जारी थी कि इसी दौरान बोरों का मालिक वहां पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि इसमें गर्म कपड़े हैं। वह बोरे भारी होने के कारण वहां छोड़कर सवारी लेने गया था। बोरों में बम न होने की सूचना के बाद पुलिस की सांस में सांस आई।
विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक साढ़े आठ बजे लोगों ने मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के बाहर बड़े-बड़े तीन संदिग्ध बोरे पड़े देखे। स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलते ही कुछ ही देर में सुरक्षा बलों ने बोरों को घेर लिया। बोरों की छानबीन की जाने लगी। इसी दौरान बोरों का मालिक वहां पहुंच गया। उसने बोरों की छानबीन करते पुलिस को देखा तो उसके होश उड़ गए।


बोरों के मालिक ने हिम्मत कर पुलिस को बताया कि बोरे उसके हैं और उसमें गर्म कपड़े हैं। शख्स ने बोरों को खोलकर भी दिखाया। इसके बाद पुलिस की जान में जान आई। बोरों के मालिक ने अपनी गलती मानते हुए बताया कि सामान काफी भारी था। इसलिए वह उसे छोड़कर सवारी लेने चला। सवारी न मिल पाने के कारण उसे देर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed