फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood singer mika singh case will be heard on 3rd march in delhi

चांटा मारने वाले बॉलीवुड सिंगर मीका पर तीन मार्च को फैसला

Sun, 31 Jan 2016 10:07 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer mika singh case will be heard on 3rd march in delhi

गायक मीका ने एक कार्यक्रम के दौरान जिस डॉक्टर को थप्पड़ मारा था उसे अदालत ने निर्देश दिया है कि वह मीका के वकीलों को दो सप्ताह के भीतर केस के दस्तावेज सौंप दे।

विज्ञापन


अदालत ने बृहस्पतिवार को दूसरी बार मीका को समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया था, जिसके बाद कोर्ट में गायक के वकील पेश हुए।

तीस हजारी जिला अदालत के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डीके जंगाला ने शनिवार को शिकायतकर्ता डॉ. श्रीकांत को केस के दस्तावेज मीका के वकीलों को सौंपने के लिए कहा। केस की सुनवाई की तारीख तीन मार्च रखी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित डॉक्टर श्रीकांत ने मीका पर उनसे सरेआम मारपीट करने और उनकी छवि खराब करने के मामले में 50 लाख रुपये का दावा ठोंक रखा है। नेत्र चिकित्सक समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मीका ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फट गया था डॉक्टर के कान का पर्दा

Bollywood singer mika singh case will be heard on 3rd march in delhi

इससे डॉक्टर के कान का पर्दा फट गया था। पीड़ित की ओर से अधिवक्ता अहमद शाहरुज व राजेश कुमार ने मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में कहा गया है कि 11 अप्रैल 2015 को आयोजित कार्यक्रम में मीका अपनी प्रस्तुति देने आया था।

कार्यक्रम में डॉ. श्रीकांत स्टेज के नीचे डांस कर रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना वजह मीका ने उसकी ओर इशारा करते हुए भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। और उसे दर्शकों के बीच से जानेे के लिए कहा।

जब उन्होंने मीका की बात पर ध्यान नहीं दिया तो मीका ने उसे अपने बाउंसरों द्वारा स्टेज पर खिंचवा लिया। इसके बाद मीका ने डॉक्टर के बाएं कान पर थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed