फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood Actress chitrangada singh says awareness for liver diseases is necessary

दिल्ली: लिवर प्रत्यारोपण कराने वाले मरीजों से मिलकर दंग हुईं फिल्म अभिनेत्री

Tue, 02 Jul 2019 05:58 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress chitrangada singh says awareness for liver diseases is necessary
लिवर मरीजों से मिलीं अभिनेत्री चित्रांगदा - फोटो : Social Media

लिवर प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों से मिलकर अभिनेत्री चित्रांगदा ने आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि वे अब तक यही सोचती थी कि लीवर सिरॉसिस के बाद मरीज की जान चली जाती है। सोमवार को डॉक्टर्स डे पर चित्रांगदा साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान अस्पताल में लिवर प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों ने कार्यक्रम में अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान चित्रांगदा ने कहा कि लिवर की बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुंबई के नामचीन डॉ. अनिल नंद लाल सूचक ने बताया कि वर्ष 2007 में उनका लिवर प्रत्यारोपण हुआ था। हालांकि पिछले कई वर्षों से वे सावधानियां बरत रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व शिक्षा अधिकारी अशोक पंत कुमार ने बताया कि जनवरी 2008 में उनका लिवर प्रत्यारोपण हुआ था। तब से लेकर अब तक वे स्वस्थ हैं। फिल्म निर्माता अनिल लमसाल ने बताया कि नेपाल में जांच के दौरान उन्हें लिवर के खराब होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने लिवर प्रत्यारोपण कराया। फिलहाल उनका जीवन सुखद चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि लिवर प्रत्यारोपण कराने के बाद इतने सारे पुराने मरीजों का बेहतर जीवन देख बहुत प्रसन्नता होती हैै। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अंगदान करने को लेकर अपील की।


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 100 से ज्यादा मरीजों ने सहभागिता की थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को कराने के पीछे उद्देश्य है लिवर प्रत्यारोपण से जुड़े मिथ्यों को दूर करना है। अक्सर लोग तरह तरह की बातों में आकर प्रत्यारोपण से घबराते हैं। जबकि ऐसा होने से उन्हें संजीवनी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed