फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boys locker room latest news update : talked about gang rape is not a boy is a girl

Boys Locker Room : केस में हुआ सनसनीखेज खुलासा, लड़के नहीं, लड़की ने की थी गैंगरेप की बात

Mon, 11 May 2020 11:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Boys locker room latest news update : talked about gang rape is not a boy is a girl
बॉयज लॉकर रूम मामला - फोटो : amar ujala

नई दिल्ली देश को हिलाकर रख देने वाले बॉयज लॉकर रूम मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर स्नैपचैट के वायरल हुए स्क्रीनशॉट में गैंगरेप की बात लड़का नहीं, बल्कि एक लड़की कर रही थी। वह फर्जी आईडी सिद्धार्थ से दूसरे लड़के से चैटिंग कर रही थी। दक्षिण दिल्ली की यह लड़की नाबालिग है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पहचान के बाद इस लड़की से पूछताछ की है। लड़की का कहना है कि वह जिस लड़के से चैटिंग कर रही थी, उसका चरित्र और गैंगरेप की बात पर उसकी प्रतिक्रिया जानना चाहती थी। वह मजे के लिए ऐसा कर रही थी। इस चैटिंग का बॉयज लॉकर रूम से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने रविवार को आधिकारिक बयान भेजकर कहा था कि बॉयज लॉकर रूम व स्नैपचैट का वायरल स्क्रीनशॉट अलग-अलग हैं। दोनों का कोई लेना-देना नहीं है। स्क्रीनशॉट मार्च महीने का है और बॉयज लॉकर रूम अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में बना था। बॉयज लॉकर रूम मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो स्नैपचैट के स्क्रीनशॉट को इससे जोड़ दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा था कि बॉयज लॉकर रूम से लड़कियों को गैंगरेप की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘अमर उजाला’ ने इस बात का शनिवार को ही खुलासा कर दिया था। दिल्ली पुलिस बॉयज लॉकर रूम के ग्रुप एडमिन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक नाबालिग को पाबंद किया गया है। साइबर सेल ने इस मामले में लॉकर रूम के कई और लड़कों की  पहचान कर ली है।

अब पहचाने गए लॉकर रूम से जुड़े छात्रों की संख्या 24 से ज्यादा हो गई है। सभी से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ नाबालिग हैं। इनमें से ज्यादातर का कहना है कि उन्होंने लॉकर रूम ग्रुप में न तो कोई चैटिंग की और न ही फोटो शेयर की थी। सभी के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

लड़की खुद ही प्लान बना रही थी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्नैपचैट के स्क्रीन शॉट मामले में पता लगा है कि यह लड़की दूसरी लड़कियों के साथ गैंगरेप की बात कर रही थी। लड़की फर्जी आईडी से जिस लड़के के साथ गैंगरेप का प्लान बनाने की चैटिंग कर रही थी, वह लड़का भी नाबालिग है। लड़की के ऐसी बात करने के बाद उस लड़के ने फर्जी आईडी सिद्धार्थ से चैटिंग करना बंद कर दिया था। इस लड़के ने ही इस चैटिंग का स्क्रीनशॉट लेकर दूसरे ग्रुप में शेयर कर दिया था। पुलिस ने फिलहाल इस लड़की और लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed