कुमारी सैलजा के घर मिली लाश की पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के दिल्ली स्थित सर्वेंट क्वार्टर में मिले शव को लेकर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। संजय राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के घर में नौकरानी का पति था।
संजय के परिजनों ने खुलासा किया है कि कुछ दिन पहले घर के ही कुक अनिल से संजय का झगड़ा हुआ था। तुगलक रोड थाना पुलिस व अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
संजय के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि सर्वेंट क्वार्टर खाली करने की बात को लेकर उसकी संजय की कुछ दिन पहले कुक अनिल से झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने अनिल और उसके दोस्त पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
‘सचिव ने रात में फोन कर बुलाया था’
संजय की भाभी राखी ने बताया कि देर रात मैडम के सचिव ने संजय को फोन कर उसे कोठी पर बुलाया था। राखी के मुताबिक संजय पर सर्वेंट क्वार्टर खाली करने को लेकर दबाव था। संजय ने आरकेपुरम में किराये का मकान भी ले लिया था और एक दो दिन में मकान खाली करना था।
कुक अपने परिचित को सर्वेंट क्वार्टर में रखना चाहता था
संजय के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मैडम का कुक अनिल अपने किसी परिचित को यहां नौकरी पर लगाना चाहता था। इसलिए मंजू को दो माह से वेतन भी नहीं दिया गया था। इस बात को लेकर अनिल से झगड़ा होने पर संजय ने दस अगस्त तक मकान खाली करने की बात कही थी।
खुलासे में जल्दबाजी करने से बच रही है पुलिस
परिवार के सदस्यों के साथ साथ पुलिस ने कोठी में रहने वाले सभी लोगों का बयान दर्ज किया है। पुलिस ने परिवार के आरोप पर कुक अनिल और उसके सहयोगी को भी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो अनिल और उसके सहयोगी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। लेकिन पुलिस अधिकारी इसका खुलासा करने से बच रही है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो परिवार वालों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी वजह से संजय की हत्या की गई है या फिर किसी अन्य वजह से उसकी हत्या हुई है।