Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bodies of the missing couple were found in a drain in the Najafgarh area

Delhi: काकरौला नाले में मिले लापता दंपति के सड़े-गले शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 23 Jan 2026 08:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jan 2026 08:41 PM IST
सार

मृतकों की पहचान 58 साल के मुन्ना लाल और 55 साल की रामवती के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह 17 जनवरी से बिंदापुर थाना इलाके से लापता थे।

विज्ञापन
bodies of the missing couple were found in a drain in the Najafgarh area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक कैब ड्राइवर ने काकरौला गंदा नाला पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी को नाले में एक पुरुष और एक महिला की दो लाशें पड़े होने की जानकारी दी। सूचना को पुलिसकर्मी ने नजफगढ़ थाने को दी। थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों लाशों को खेर बाबा मजार के पास गंदे नाले से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


जांच करने पर दोनों लाशों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। लाशें थोड़ी सड़ चुकी थीं। दोनों मजदूर लग रहे थे। पुरुष की लाश से एक मोबाइल फोन मिला। उसमें मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मृतकों की पहचान 58 साल के मुन्ना लाल और 55 साल की रामवती के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह 17 जनवरी से बिंदापुर थाना इलाके से लापता थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed