फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BK indurtries joins hand with seven teams for t20 league

टी-20 लीग में सात प्रमुख टीमों की होगी भागेदारी, छह के साथ लगातार दूसरी साझेदारी

Thu, 18 Mar 2021 11:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 18 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
BK indurtries joins hand with seven teams for t20 league
ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव पोद्दार - फोटो : अमर उजाला

भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप और ऑफ हाइवे टायर बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में घोषणा की है कि सीजन 2021 की आगामी क्रिकेट लीग के लिए कंपनी सात टीमों को प्रायोजित करेगी। कंपनी बीकेटी रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के साथ पहली बार साझेदारी करेगी और सीजन 2020 के बाद बाकी 6 टीमों के साथ यह लगातार दूसरी साझेदारी होगी। 

विज्ञापन


कंपनी ने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ एक बार फिर साझेदारी की और टी-20 सीजन 2021  के लिए रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ नई साझेदारी की है।
विज्ञापन


ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव पोद्दार ने कहा कि हम एक और सीजन के लिए इस विशाल क्रिकेट इवेंट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। बीकेटी टायर्स बड़े पैमाने पर सक्रिय रूप से अपने देश में होने वाले क्रिकेट इवेंट्स को नहीं, बल्कि दुनिया भर में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने हाल ही में 2020 में केएफसी बिग बैश लीग (बीबीएल) के साथ अपने समझौते को अपग्रेड किया है। अब वह लीग सप्लायर से लीग पार्टनर बन गया है। कंपनी लगातार तीन साल तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़ी रही है। कंपनी इस प्रतिष्ठित साझेदारी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया उपमहाद्वीप में स्पोर्ट्स को प्रमोट कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed