फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will hold street meetings at 3800 Shakti Kendras

Delhi Polls: 'केजरीवाल के भ्रष्टाचार की कहानी को घर-घर तक पहुंचाएंगे', दिल्ली फतह के लिए BJP ने बनाया ये प्लान

Thu, 12 Dec 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 12 Dec 2024 09:02 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से दिल्ली की स्थानीय समस्याओं के साथ केजरीवाल के भ्रष्टाचार की कहानी को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will hold street meetings at 3800 Shakti Kendras
फाइल फोटो - फोटो : X/BJP

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने नुक्कड़ सभाओं के जरिये वोटरों को पक्ष में करने की तैयारी की है। पार्टी ने पूरी दिल्ली में 3800 शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं करने का ऐलान किया है। बुधवार को 256 मंडलों के प्रमुख शक्ति केंद्रों से इसकी शुरुआत हुई।

विज्ञापन

इस मुहिम में भाजपा सांसद, विधायक व प्रदेश प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से दिल्ली की स्थानीय समस्याओं के साथ केजरीवाल के भ्रष्टाचार की कहानी को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुराड़ी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि न सिर्फ यहां जलभराव की समस्या है, बल्कि इस कारण छात्रों को दम तोड़ते हुए भी देखा है। इस बार बुराड़ी की जनता परिवर्तन के मूड में है।

विज्ञापन

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार लाने की तैयारी कर रही है। नवादा में आयोजित नुक्कड़ सभा में सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि 10 सालों से दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा तक नहीं मिला। इनके नाम पर झूठी बयानबाजी और वादे करने का काम किया गया है।

हौजखास मंडल में आयोजित सभा में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी का कड़वा सच हर गली और चौराहे पर दिख रहा है। कूड़े के ढेर और गंदगी का अंबार दिखाई देता है। जिस राजधानी को स्वच्छता और सुंदरता का उदाहरण होना चाहिए था, वह अब कूड़े का हब बन गई है। दिल्ली के नागरिक स्वच्छता और सुंदरता के हकदार हैं। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ भ्रष्टाचार की राजनीति की है। ऐसे में उनके विधायकों को अपनी सीट बदलनी पड़ रही है।

केजरीवाल ने दिल्ली को दिया धोखा : अनुराग
प्रदेश भाजपा ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को सम्मानित करने के लिए उनके निवास स्थल पर नाम पट्टिका लगा रही है। बुधवार को 400 के करीब शक्ति केंद्र प्रमुखों के घर इस अभियान के तहत उन्हें सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर समेत कई नेता इस अभियान में जुड़े। उत्तर पूर्वी जिले में दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता अनिल गुप्ता के आवास पर ध्वज लगाकर अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला।

ठाकुर ने कहा कि आप ने दिल्ली में सिर्फ जनता को धोखा दिया है। जनता इनकी नीतियों और उनके भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। साफ पानी नहीं मिलता, सब तरफ गंदगी है, भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है। दिल्ली की जनता आप सरकार से जवाब मांगती है कि एमसीडी में फेल होने का क्या जवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed