फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP: Why did arvind Kejriwal support Hemant Soren, BJP asked this question

BJP: केजरीवाल ने क्यों किया हेमंत सोरेन का समर्थन, भाजपा ने किया ये सवाल

Thu, 08 Feb 2024 05:04 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 08 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल चाहें, जितने सम्मन की उपेक्षा कर लें, उन्हें एक दिन उन भ्रष्टाचारों पर जवाब देना पड़ेगा, जो उनकी पार्टी और उनकी सरकार के माध्यम से किये गए हैं...

विज्ञापन
BJP: Why did arvind Kejriwal support Hemant Soren, BJP asked this question
BJP: भाजपा नेता गौरव भाटिया, हरीश खुराना और प्रत्यूष कंठ प्रेसवार्ता करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के हेमंत सोरेन पर किये गए ट्वीट पर सवाल खड़ा किया है। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन के बचाव में ट्वीट किया है और यह आशंका भी जताई है कि उनके साथ-साथ एक अन्य मुख्यमंत्री को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। पार्टी के अनुसार यह भ्रष्टाचार को सही ठहराने की एक गलत कोशिश है। इसके पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हेमंत सोरेन पर अभी तक जांच भी शुरू नहीं हुई थी, फिर भी उन्हें जेल में डाल दिया गया है। केजरीवाल ने पूछा है कि क्या 15 साल तक केस की जांच चलने पर हेमंत सोरेन को 15 साल तक जेल में रखा जायेगा।

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हेमंत सोरेन पर आदिवासियों और सेना की जमीन कब्जा करने के गंभीर आरोप हैं। उनके बंगले से महंगी गाड़ी और उनके एक करीबी के पास 350 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। किसी मामले की जांच शुरू करने के लिए ये पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी एक मुख्यमंत्री के द्वारा किसी का बचाव करना सही नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल चाहें, जितने सम्मन की उपेक्षा कर लें, उन्हें एक दिन उन भ्रष्टाचारों पर जवाब देना पड़ेगा, जो उनकी पार्टी और उनकी सरकार के माध्यम से किये गए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिन साक्ष्यों को गलत बता रहे थे, उन्हीं के आधार पर अदालत ने केजरीवाल को 17 फरवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है। खुराना ने कहा कि जिन साक्ष्यों के आधार पर अब तक आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जमानत नहीं मिल रही है, उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच और सुनवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed