फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP State President Manoj Tiwari says over his Resignation

मनोज तिवारी बोले- ना तो इस्तीफा दिया हूं और ना ही किसी ने मांगा है

Wed, 12 Feb 2020 07:44 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Manoj Tiwari says over his Resignation
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI

विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की चर्चा पर मनोज तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि न तो किसी ने इस्तीफा मांगा है और न ही इस्तीफे की कोई पेशकश की है। भविष्य में उनकी भूमिका क्या होगी, यह पार्टी का आंतरिक मामला है।

विज्ञापन


पिछले साल लोकसभा चुनाव और 2017 के एमसीडी चुनाव में दिल्ली भाजपा का नेतृत्व कर जीत दिलाने वाले तिवारी विधानसभा में जीत दर्ज कराने में सफल नहीं साबित हो सके। आम आदमी पार्टी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह भाजपा को मिली हार के बाद इस्तीफा देंगे। 
विज्ञापन


तिवारी ने इसके बाद कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। अगर ऐसा कुछ होता है तो सूचना दूंगा। हालांकि यह बात अलग है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोज तिवारी का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। संभव है कि पार्टी उन्हें कोई नई जिम्मेदारी सौंपे और दिल्ली प्रदेश में चुनाव कराकर नया अध्यक्ष चुना जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के जीते विधायक के विवादित बोल
चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा नेताओं के विवादित बोल नहीं थम रहा है। निवनिर्वाचित भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री को आतंकवादी करार दिया है। केजरीवाल को पाकिस्तानी सेना का प्रवक्ता भी ठहराया है।

उन्होंने कहा है कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो जो बात पाकिस्तान की सरकार बोल रही थी वहीं बात केजरीवाल भी कहते थे। भारतीय सेना के शौर्य पर भी सवालिया निशान लगाया। तर्क दिया कि जब दोनों की एक ही भाषा है तो ऐसे में वह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता हुए।


ओपी शर्मा ने केजरीवाल को सबसे भ्रष्ट नेता भी बताया। कहा कि वह जेएनयू में टुकड़े.टुकड़े गैंग के साथ खड़े होने वालों में से एक है। ऐसा व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। पार्टी की हार पर कहा कि पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। हार और जीत नई चीज नहीं हैए भाजपा ने दिल्ली की सातों सीटें दो बार जीती हैं। दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने में केजरीवाल कामयाब हुए हैं। जल्द उनकी कलई खुलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed