फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP started for Delhi Assembly election 2020

दिल्ली: केजरीवाल के खिलाफ आज गरजेंगे भाजपा के ये नेता, बताएंगे कैसे छोटे व्यापारियों का विकास हुआ ठप

Mon, 30 Dec 2019 12:05 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 30 Dec 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP started for Delhi Assembly election 2020
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा व्यापारियों को साधने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख भाजपा ने व्यापारी सम्मेलन की घोषणा की है। इसमें केंद्रीय मंत्री उन्हें बताएंगे कि केंद्र सरकार व्यापारियों के लिए क्या कदम उठाने जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री दिल्ली की सत्तारूढ़ आप पर निशाना साधकर बताएंगे कि कैसे छोटे व्यापारियों का विकास ठप हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैसे व्यापारियों के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम में आज होने वाले व्यापारी सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग व रेल मंत्री पीयूष गोयल, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो व्यापारियों के हित में काम करने के लिए समर्पित है। मोदी सरकार ने छोड़े-बड़ें व्यापारियों के हित में कई अहम फैसले किए। 

उन्होंने एक अप्रैल 2020 से जीएसटी का नया सरल फॉर्म भी आएगा, जिससे व्यापारियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। भाजपा ने दिल्ली में हो रही सीलिंग का भी विरोध किया और उसे बंद कराया। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों के कल्याण और उनकी सुविधाओं के लिए हमेशा काम किया है।

दिल्ली सरकार सीलिंग रैकेट चला रही थी। भाजपा ने इसका विरोध किया और सड़कें, मिश्रित भू-उपयोग पर छोटे रेस्तरां, चाय की दुकान, ढाबे पर सीलिंग रोकने के लिए मास्टर प्लान में बदलाव कराया।

दिल्ली की अराजकतावादी सरकार नहीं चाहती कि छोटे व्यापारियों का विकास हो। उनका व्यापार बढ़े। प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने हमेशा व्यापारियों के साथ विश्वासघात किया है।  

वहीं, इधर अनधिकृत कॉलोनी के मुद्दे पर दिल्ली में सियासी जंग तेज हो गई है। जहां भाजपा का दावा है कि डीडीए ने अनधिकृत कॉलोनी को अधिकृत करने का काम शुरू कर दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है भाजपा सफेद झूठ बोल रही है। इसे लेकर आप ने एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें सच और झूठ को प्रदर्शित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed