{"_id":"5ba7b017867a557ec86ba8c4","slug":"bjp-should-apologize-to-poorvanchal-for-sealing-says-ajay-maken","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग के लिए पूर्वांचल वासियों से माफी मांगे भाजपा : माकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग के लिए पूर्वांचल वासियों से माफी मांगे भाजपा : माकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
ajay maken
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगपुरी में आयोजित न्याय युद्घ के समर्थन में 365 गांवों की महापंचायत के दौरान कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। लोगों ने दोनों पार्टियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने राजधानी में सीलिंग के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसे गांवों वालों व पूर्वांचल वासियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
माकन ने कहा कि कांग्रेस गैर कानूनी सीलिंग से प्रभावित लोगों को राहत दिलवाने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार है। जब तक गैर कानूनी सीलिंग से राहत के लिए अध्यादेश जारी नही होगा, पार्टी न्याय युद्ध जारी रखेगी। उन्होंने पूर्व विधायक व महापंचायत के संयोजक मुकेश शर्मा से कहा कि वो असरदार तरीके से न्याय युद्ध को इतना तेज करें, ताकि दोनों सरकारों को अध्यादेश जारी करने के लिए मजबूर होना पड़े।
विज्ञापन
माकन ने कहा कि भाजपा पूर्वांचल वासियों की दुश्मन है। यह इस बात से साबित होता है कि गैर कानूनी सीलिंग के कारण राजधानी से खासकर पूर्वांचल वासी पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य भी व्यक्त किया कि दिल्ली से केंद्र सरकार में भाजपा मंत्री सीलिंग के मुद्दे पर एक शब्द भी नही बोल रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद सज्जन कुमार ने कहा कि भाजपा व आप पार्टी एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत दिल्ली में गांवों के अस्तित्व को ही समाप्त करना चाहती है। दुखदायी यह है कि दिल्ली के जिन गांवों ने दिल्ली को बसाया है, उसे उजाड़ा जा रहा है। गांव के लोग बेरोजगार हो रहे हैं।
महापंचायत में तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
महापंचायत में कांग्रेस नेता विजय लोचव व जगप्रवेश कुमार ने तीन प्रस्ताव रखे। इसमें रंगपुरी महिपालपुर सहित तुरंत प्रभाव से गैर कानूनी सीलिंग बंद करने, संपत्तियों को डी सील करने, दिल्ली के सभी गांवों में भूमि सुधार अधिनियम में सुधार करना शामिल है। ये सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही कहा गया कि केंद्र सरकार ने तुरंत प्रभाव से गैर कानूनी सीलिंग रोकने के लिए अध्यादेश जारी नही किया तो ग्रामीण रास्ता रोको आंदोलन शुरू करेंगे।
भाजपा सीलिंग मुद्दे को दे रही सांप्रदायिक रंग: मुकेश
अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि न्याय युद्ध से घबराई भाजपा व आम आदमी पार्टी गैर कानूनी सीलिंग के मुद्दे को भी सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का ओखला व सीलमपुर में सीलिंग करने की मांग करना इस बात की गवाही देता है। महापंचायत में पूर्व सांसद रमेश कुमार, विजय लोचव, सुरेंद्र कुमार, जय किशन शर्मा, राजेन्द्र तंवर समेत कई नेता शरीक हुए।