Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP raised questions on Swati Maliwal s sexual abuse statement

Swati Maliwal: 'पिता की मृत्यु के बाद उन पर यौन शोषण का आरोप सस्ती लोकप्रियता तो नहीं'? भाजपा ने उठाए ये सवाल

Sun, 12 Mar 2023 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Mar 2023 09:36 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने मालीवाल के एक पुराने ट्वीट को टैग भी किया है। इसमें मालीवाल ने कहा, मैं फौजी की बेटी हूं, फौज में पली-बढ़ी हूं, देश के लिए काम करना और जान देना सीखा है, मुझे दुनिया की कोई ताकत डरा नही सकती।

विज्ञापन
BJP raised questions on Swati Maliwal s sexual abuse statement
स्वाति मालीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के यौन शोषण वाले बयान पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने मालीवाल के एक पुराने ट्वीट को टैग भी किया है। इसमें मालीवाल ने कहा, मैं फौजी की बेटी हूं, फौज में पली-बढ़ी हूं, देश के लिए काम करना और जान देना सीखा है, मुझे दुनिया की कोई ताकत डरा नही सकती। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री को मेल कर मालीवाल के बयान का जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने स्वाति के बयान पर जताई चिंता
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि शनिवार को मालीवाल ने बचपन में पिता द्वारा यौन शोषण की बात कहीं, जो चिंताजनक है पर वहीं 2016 में एक ट्वीट में पिता को अपना गौरव बताया है, आखिर किस ट्वीट पर यकीन किया जाए। भाजपा नेता जगदीश मामगई ने कहा कि पहले अपने फौजी पिता पर नाज कर देश के लिए काम करने व जान देने की बात कही, अब बचपन में फौजी पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इसकी जांच होनी चाहिए। दुष्कर्म हुआ तो पिता पर और नहीं हुआ तो फौजी पर कलंक लगाने वाली बेटी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी
पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री एस राहुल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मेल भेजकर मालीवाल के आरोपों की जांच करने की मांग की है। कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए कि पिता की मृत्यु के बाद उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाना सस्ती लोकप्रियता के लिए तो नहीं किया गया है।

विज्ञापन

यह था मामला
दिल्ली महिला आयोग की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्वाति ने कहा था कि मैं चौथी कक्षा तक अपने पिता के साथ रही। जब मेरे पिता घर आते थे तो मैं डर जाती थी। वह गुस्से में मुझे बेवजह पीटते थे। डर के कारण मैंने कई रातें बिस्तर के नीचे छिपकर बिताई हैं। मैं डरकर सहमती और कांपती रहती थी। तड़प में उस समय मैं केवल यह सोचती थी कि ऐसा क्या किया जाए कि शोषण करने वाले और घरेलू हिंसा करने वाले आदमियों को सबक सिखा सकूं। उन्होंने कहा था कि मेरी जिंदगी में मेरी मां, मेरी मौसी, मौसाजी और मेरे नानी-नानाजी न होते तो शायद मैं उस पीड़ा से बाहर नहीं निकल पाती और शायद यहां न होती जहां मैं आज खड़ी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed