फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP questions raised on aap at the expense of funding and promotion

'AAP के चंदे में अरब देशों का हाथ'

Tue, 02 Dec 2014 08:43 AM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
BJP questions raised on aap at the expense of funding and promotion

दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं ने चंदा एकत्रित करने और चुनाव प्रचार करने पर किए जा रहे खर्च को लेकर आम आदमी पार्टी व उसके नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि आप को अरब देशों से हवाला के जरिये चंदा मिल रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा खाने का आयोजन करके चंदा जुटाने में भी गड़बड़ी हो रही है। इसी कारण आप नेता प्रचार पर पानी की तरह पैसा खर्च कर रहे है। उन्होंने आप नेताओं पर एनजीओ के लिए अनुदान लेने पर कांग्रेस के साथ सांठगांठ होने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा ने आप पर हमला करने के लिए अपने महामंत्री रमेश बिधूड़ी व आशीष सूद के अलावा हाल ही अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़कर आए प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय को आगे किया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आप नेता लगातार राजनीति में पारदर्शिता के दावे करते हैं मगर उनके दावे इनकी वास्तविकता से बिलकुल परे हैं। विगत 26 नवम्बर एवं 30 नवम्बर को आप ने मुम्बई और दिल्ली में दो भोज आयोजित कर प्रति व्यक्ति 20-20 हजार रुपये के हिसाब से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये चंदे में अर्जित करने का दावा किया है, परंतु पैसा देने वाले लगभग 200 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप से जुड़ी मीरा सान्याल की एनजीओ को फोर्ड फाउंडेशन से मिलने वाली आर्थिक सहायता देश के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह कहीं स्पष्ट नहीं है कि वो पैसा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में के आम नागरिकों व सुधार के नाम पर नक्सल पोषण पर खर्च होता है।

आप के प्रचार और चंदे पर उठाए सवाल

BJP questions raised on aap at the expense of funding and promotion

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आप नेता एक तरफ तो लगातार चंदा न होने की बात करते है, वहीं दूसरी ओर महंगे से महंगा प्रचार कर रहे है। यह दर्शाता है कि पार्टी के हिसाब किताब में कुछ तो अंतर है। पारदर्शिता के अभाव में आम आदमी यह सोचने को मजबूर होता है कि पैसा 20 हजार रुपये प्रति प्लेट से आ रहा है या एनजीओ का चंदा इधर-उधर घूम रहा है।

अश्वनी उपाध्याय ने कहा है कि आप नेता अरविन्द केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया से जुड़ी एनजीओ पीसीआरएफ. एवं कबीर की फंडिंग लगातार आम लोगों के साथ-साथ उस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी जिज्ञासा का विषय रहा है। फोर्ड फाउंडेशन लगातार उनको लगभग एक दशक से चंदा उदारता से देती है जिसका दुरुपयोग विभिन्न कार्यों में भारत में होता है। संस्था की अध्यक्ष कविता रामदास के पिता लक्ष्मी रामदास, मां ललिता रामदास और बहन सागरी रामदास आप की विभिन्न कमेटियों के सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया का कांग्रेस और फोर्ड फाउंडेशन से पुराने अच्छे संबंध है, जिसका प्रमाण है कि सिसोदिया की एनजीओ कबीर 2007 में पंजीकृत हुई पर उसको फोर्ड फाउंडेशन ने 2005 में ही 44 लाख रुपये की मदद दी। भारतीय कानूनों एवं फोर्ड फाउंडेशन के नियमों के अनुसार गैर पंजीकृत एनजीओ को सहायता नहीं दी जा सकती। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 2005 में एक विशेष अनुमति देकर यह राशि फोर्ड फाउंडेशन को एनजीओ कबीर को देने की इजाजत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed