फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP president Rajnath singh attacks on congress

एक दिन विश्व गुरु बनेगी BJP: राजनाथ

Mon, 06 Jan 2014 04:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
BJP president Rajnath singh attacks on congress

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि 55 साल तक राज करने के बाद भी कांग्रेस देश के बुरे हालात को नहीं बदल सकी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास ही भाजपा को विश्व गुरु बनाएगा। तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को आयोजित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि काले धन को लेकर सारा देश चिंतित है।

भाजपा सरकार इसका समाधान करेगी। सत्ता में आने पर भाजपा कृषि आय बीमा योजना लागू करेगी। इस मौके पर राज्ससभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार ने देश के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


चीन जब चाहे भारतीय सीमा में 40 किलोमीटर तक प्रवेश कर जाता है और सरकार चुप रहती है। नेतृत्व कमजोर हो तो देश का नुकसान होता है। देश के प्रधानमंत्री को जानना चाहिए कि यह पद रोजगार का नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार देने वाला होता है। कानूनी अटकलों को दूर कर हमारी सरकार काला धन वापस लाएगी। इसके पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश के एक परिवार ने देश को लूट लिया। सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed