फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP National Vice President said It is matter of pride to chair G-20 group

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले: जी-20 समूह की अध्यक्षता मिलना गर्व की बात, नेताओं संग सुना 'मन की बात' कार्यक्रम

Mon, 26 Dec 2022 05:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Dec 2022 05:35 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री हमेशा ही अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात से कोई न कोई संदेश देश के नाम जरूर देते हैं।

विज्ञापन
BJP National Vice President said It is matter of pride to chair G-20 group
बैजयंत जय पांडा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 96वां एपिसोड प्रदेश भाजपा ने कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुनी। ज्योति नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन


यमुना विहार के एमटीएनएल स्थित ली डायमंड हाल में यमुना विहार वार्ड के बूथ नंबर 60 के कार्यकर्ताओं के साथ सांसद मनोज तिवारी व निशीकांत दुबे ने इस कार्यक्रम को देखा। बैजयंत जय पांडा ने कहा कि एक बार फिर से कोरोना दस्तक दे चुका है। अब जरूरत है कि हम एक बार फिर से इससे बचने के लिए जरूरी मापदंडों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आज देश में हो रहे विकास ने विश्व के सामने एक उदाहरण पेश किया है कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद भी अगर किसी देश की उन्नति बेहतर ढंग से हुई है तो वह भारत है।

विज्ञापन

जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। पांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा ही अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात से कोई न कोई संदेश देश के नाम जरूर देते हैं। दुबे ने कहा कि 1990 में पढ़ाई करने के लिए जब दिल्ली आया था और तब उत्तर पूर्वी दिल्ली का विकास नहीं हुआ था। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विश्व गुरु बनने का सपना देखा था जो आज साकार हो रहा है।

बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिले दो बरात घर: बिधूड़ी
बदरपुर विधानसभा के लोगों को दो नया बरात घर मिल गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। साथ ही चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम जल्द से जल्द पूरा करें। 

बिधूड़ी ने बदरपुर और मोहन बाबा नगर जी ब्लाक में दो बरात घरों के साथ ही ताजपुर पहाड़ी क्षेत्र में एक पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिधूड़ी ने बताया कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक भी पार्क नहीं था। अब इस क्षेत्र में 23 पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए भी पार्क विकसित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में चार बरात घरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है जिसमें से बदरपुर और मोहन बाबा नगर के बारात घर को जनता को सौंप दिया गया है। जैतपुर गांव में नया बरातघर भी बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed