भाजपा के वरुण का सरकार पर तंज: बोले- पांच किलो राशन पर धन्यवाद की चाह, जबकि भ्रष्ट धनपशु ले गए 10 लाख करोड़
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करके सरकार व पूरी व्यवस्था पर तंज कसा है। उन्होंने देश को हजारों करोड़ों का चूना लगाने वाले भ्रष्टाचारियों व पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को मुफ्त की रेवड़ी वाले तंज पर करारा हमला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने देश को हजारों करोड़ों का चूना लगाने वाले भ्रष्टाचारियों व पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को मुफ्त की रेवड़ी वाले तंज पर करारा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट करके पूरी व्यवस्था पर तंज कसा है।
ट्वीट में कहा है कि 'जो सदन गरीब को पांच किलो राशन दिए जाने पर ‘धन्यवाद’ की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि पांच वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। ‘मुफ्त की रेवड़ी’ लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?'
जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर ‘धन्यवाद’ की आकांक्षा रखता है।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 6, 2022
वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है।
‘मुफ्त की रेवड़ी’ लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है।
सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है? pic.twitter.com/Hw01qMH9FV