फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp parvesh verma writes lg says increasing mosque number creating problem for traffic

भाजपा सांसद की एलजी को चिट्ठी, दिल्ली में मस्जिदों की बढ़ती तादाद से बढ़ रही ट्रैफिक समस्या

Wed, 19 Jun 2019 02:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Jun 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
bjp mp parvesh verma writes lg says increasing mosque number creating problem for traffic
प्रवेश वर्मा - फोटो : ani

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के सांसद प्रवेश वर्मा ने राजधानी के कई हिस्सों में सरकारी जमीन और सड़कों के इर्द गिर्द बने मस्जिदों की वजह से वाहनों के आवागमन में होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एलजी को लिखे पत्र में सांसद ने पश्चिमी दिल्ली समेत दिल्ली में लगातार होने वाले मस्जिदों के निर्माण से पैदा होने वाली समस्या को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने को जरूरी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने इस हालात से निपटने के लिए पुलिस की देखरेख में स्थानीय निकायों, जिलाधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों की एक समिति गठित करने का सुझाव दिया है। 

सांसद प्रवेश वर्मा ने पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के कई हिस्सों में लगातार मस्जिदों की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए इस वजह से ट्रैफिक संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए माकूल कदम उठाने की मांग की है।

वर्मा ने चिंता जताते हुए कहा है कि अगर लगातार होने वाले ऐसे निर्माण पर जल्द पाबंदी नहीं लगाई जाती है तो आने वाले कुछ दिनों में पूरी दिल्ली में यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।

वर्मा ने सुझाव दिया है कि इस समस्या से निपटने के लिए एनडीएमसी, तीनों एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, बागवानी और पुलिस सहित अन्य महकमों की टीम गठित होनी चाहिए।

इसकी देखरेख की जिम्मेवारी संबंधित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को सौंपी जानी चाहिए। इसके लिए सर्वे करवाने सहित इस मामले में गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने की उप राज्यपाल से मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed