फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP lists Delhi government's achievements, targets Kejriwal.

Delhi NCR News: भाजपा ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, केजरीवाल पर साधा निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकारी की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही आप संयोजक केजरीवाल पर निशाना भी साधा। मल्होत्रा ने दावा किया कि रेखा गुप्ता सरकार ने 16 महीने के कार्यकाल के दौरान 2,386 नई ई-बसें शामिल कर सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया है, जबकि आप सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में एक भी नई बस नहीं खरीदी।
मल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान में डीटीसी के पास 1,759 सीएनजी बसें और 4,538 इलेक्ट्रिक बसें हैं। राजधानी का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा 6,297 बसों से लैस है। उन्होंने दावा किया कि चीन के शेनझेन और बीजिंग के बाद दिल्ली के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-बसों का बेड़ा है। उनके अनुसार दिल्ली सरकार स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही केजरीवाल विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार बयान दे रहे हैं। वे नीट परीक्षा से लेकर ईंधन गुणवत्ता तक हर विषय पर बोल रहे हैं, लेकिन पंजाब में नशे, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चुप्पी साधे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़े विवादों पर भी पार्टी का नेतृत्व कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed