फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leaders demands ministry in modi government before election results

मोदी सरकार में किस दिग्गज को मिलेगा कौन सा मंत्रालय?

Thu, 15 May 2014 02:36 PM IST
Updated Thu, 15 May 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders demands ministry in modi government before election results

एग्जिट पोल ने भाजपा की खुशियां बढ़ा दी हैं। प्रदेश के नेता अब केंद्र में भी अपनी भूमिका तलाशने लगे है। कैबिनेट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की भी जोर-आजमाइश शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में भी चर्चा तेज है कि भाजपा की कैबिनेट में दिल्ली से कौन-कौन होंगे। ऐसा इसलिए भी है कि पिछली सरकार में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के तीन सांसदों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था।
विज्ञापन


लिहाजा कोई स्वास्थ्य मंत्रालय को दिल्ली के पाले में आने की बात कर रहा है तो कोई शहरी विकास मंत्रालय की।

कांग्रेस की देखादेखी होगा ये काम!

bjp leaders demands ministry in modi government before election results

लोकसभा चुनाव आने में अभी एक दिन बाकी है। लेकिन दिल्ली के नेताओं की नजर मंत्रालय पर टिक गई है। बुधवार को केंद्र में पद के लिए चर्चाओं का दौर प्रदेश कार्यालय में खूब रहा।

कोई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने की संभावना जता रहा तो कोई शहरी विकास मंत्रालय में दिल्ली से जीतने वाले सांसद का रास्ता टटोल दिखा।

यहां यह भी तर्क दिया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी जब सात सांसदों में तीन सांसद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकती है तो भाजपा कम से कम दो सांसद को कैबिनेट या राज्य मंत्री तो बना ही सकती है। बता दें कि पिछली सरकार में कांग्रेस के सांसद अजय माकन, कपिल सिब्बल, कृष्णा तीरथ कैबिनेट मंत्री बने थे।

तो ये है बीजेपी का असली गणित?

bjp leaders demands ministry in modi government before election results

चर्चा में यह भी है कि पोलियो अभियान से डॉ. हर्षवर्धन की पहचान देश में ही नहीं विदेशों में भी बनी है। लिहाजा उन्हें मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय जरूर मिलेगा।

दूसरी तरफ यह भी तर्क दिया जा रहा है कि भाजपा उन्हें मंत्रालय सौंप कर उनका कद बढ़ाना चाहती है, ताकि विधानसभा चुनाव में उनकी छवि को पेश कर दिल्ली की जनता में पैठ बनाई जा सके और आम आदमी पार्टी का आधार खत्म किया जा सके।

साथ ही यह भी माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर जाना है तो दिल्ली की जनता को यह बताना होगा कि दिल्ली के नेता केंद्र की सरकार से तालमेल बिठा कर दिल्ली की समस्याओं का निदान निकालेंगे।

विज्ञापन

किसकी किस्मत पर लगेगी मुहर?

bjp leaders demands ministry in modi government before election results

दूसरी तरफ शहरी विकास मंत्रालय को लेकर चर्चा का माहौल काफी गर्म रहा। भाजपा नेताओं का कहना था कि पिछले कई साल से यह मंत्रालय दिल्ली से जीतने वाले सांसदों के पास ही रहा है।

जगमोहन और अजय माकन इस मंत्रालय को बखूबी संभाल चुके है। लिहाजा दिल्ली संसदीय क्षेत्र से जीतने वाले सांसद को मोदी सरकार शहरी विकास राज्य मंत्री का पद सौंप सकती है।

युवा महिला नेता मीनाक्षी लेखी को भाजपा नेता मंत्री के रूप में देख रहे है। अब देखना है कि शुक्रवार को चुनावी परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय भाजपा दिल्ली के किस सांसद को मंत्री पद सौंपती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed