{"_id":"5c912b1bbdec2213fa1fa803","slug":"bjp-leader-son-got-lok-sabha-ticket-from-congress-party-in-gautam-buddh-nagar-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: बेटा कांग्रेस तो पिता भाजपा के लिए मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: बेटा कांग्रेस तो पिता भाजपा के लिए मांगेंगे वोट
Wed, 20 Mar 2019 06:08 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव में इस बार एक बात अनोखी दिखाई देगी। बेटा कांग्रेस के लिए वोट मांगेगा तो पिता कहेंगे भाजपा को वोट दें। दरअसल, इस बार कांग्रेस ने डॉ. अरविंद कुमार चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी की घोषणा होते ही दो तरह का विवाद शुरू हुआ।
पहला यह कि जिले के वे कांग्रेसी नेता नाराज हो गए जो टिकट मांग रहे थे। साथ ही, कई नेताओं ने कह दिया कि प्रत्याशी तो बाहरी है। दूसरा विवाद तब हुआ जब पिता भाजपा नेता ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि उनके पुत्र अरविंद सिंह से दो साल से रिश्ते खराब हैं। इसलिए मेरा पूरा परिवार भाजपा के साथ है।
माना जा रहा है कि नामांकन के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। जैसे ही नामांकन होगा तो कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह पूरी ताकत लगाएंगे। वहीं, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि पार्टी तैयारी कर रही है कि चुनाव के समय जयवीर सिंह को भी भाजपा के लिए प्रचार के लिए बुलाया जाए।