फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader relative stabbed knife in ghaziabad after opposing molestation

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाजपा नेता के भतीजे को शोहदों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से मारा

Sun, 27 Aug 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 27 Aug 2017 11:39 AM IST
सार

छेड़छाड़ के विरोध पर भाजपा नेता के भतीजे को चाकू घोंपा                            
हाईवे पर गालंद चौराहे के पास शनिवार सुबह हुई वारदात                               
 

विज्ञापन
bjp leader relative stabbed knife in ghaziabad after opposing molestation
सांकेतिक चित्र

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के भतीजे को शोहदों ने शनिवार सुबह चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव में कुछ छात्राएं ट्यूशन से लौट रही थीं। तभी रास्ते में शोहदों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर छात्राओं ने विरोध किया तो मनचलों से उनकी नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन


यह नजारा देख भाजपा नेता शिवओम तोमर के भतीजे रक्षित तोमर मौके पर पहुंचे और शोहदों का विरोध किया। इस पर मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच गांव के लोगों ने मामले को रफादफा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनचलों ने रक्षित को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

bjp leader relative stabbed knife in ghaziabad after opposing molestation

शनिवार सुबह जब रक्षित तोमर बाइक से अपनी बहन को स्कूल बस में बैठाकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हाईवे पर गालंद चौराहे के पास आरोपी शोहदों ने रक्षित को घेर लिया। इस दौरान मनचलों ने रक्षित को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इसके बाद उसके सिर में चाकू घोंप दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदे भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में भाजपा नेता के भाई को अस्पताल में भर्ती कराया।

इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed