फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Bansuri Swaraj told Sunita Kejriwal himself is responsible for pain

AAP vs BJP: मिसेज केजरीवाल से बोलीं बांसुरी स्वराज- मैं आपके दर्द को समझती हूं, पर इसके लिए आपके पति जिम्मेदार

Sat, 23 Mar 2024 09:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 09:58 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा मंत्री बांसुरी स्वराज ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी के संदेश वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा कि मिसेज केजरीवाल की बाध्यता और वेदना के लिए आपके पति जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन
BJP leader Bansuri Swaraj told Sunita Kejriwal himself is responsible for pain
सुनीता केजरीवाल और बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा मंत्री बांसुरी स्वराज ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि कहा कि मिसेज केजरीवाल की बाध्यता और वेदना दोनों ही समझा जा सकता है लेकिन इन सबके जिम्मेदार खुद अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी में इस्तेमाल करने के लिए 100 करोड़ रुपये का कीकबैक शराब शराब घोटाले में किया है और सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार इस कीकबैक के लिए 2002 करोड़ रुपये टैक्स पेयर्स का पैसा ठगा। 

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल पर बांसुरी स्वराज का हमला
अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही सिर्फ मिसेज केजरीवाल के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली की उन महिलाओं के प्रति भी है जो इस शराब नीति के कारण रोई हैं। 27 करोड़ रुपये एक असंवैधानिक प्रक्रिया से डिपोजिट कलेक्ट करके ठगने का काम किया, 144 करोड़ रुपये इसलिए गबन हो गया क्योंकि समय पर अनुमति नहीं लिया गया। 890 करोड़ रुपये आम जनता का बच सकता था अगर रिटेंडर प्रोसेस किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लोगों को दिया केजरीवाल का संदेश
ईडी की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहली बार शनिवार दोपहर मीडिया के सामने आईं। गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए संदेश को उन्होंने लोगों तक पहुंचाया।

सुनीता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने देशवासियों को पहला संदेश भेजकर कहा है कि देश के अंदर और बाहर ढेरों शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर करना चाहती हैं। सभी को मिलकर इन्हें पहचानना और हराना है। उन्होंने माताओं-बहनों से कहा है कि ऐसी सलाखें नहीं, जो उन्हें अधिक दिन अंदर रख सकें। आप भरोसा रखें। वे जल्द बाहर आएंगे और एक हजार रुपये महीना देने का अपना वादा पूरा करेंगे। 

उन्होंने अपने पत्र में विशेष रूप से लिखा कि भाजपा वालों से भी नफरत नहीं करनी है। वे सब हमारे भाई-बहन हैं। वे अंदर रहें या बाहर हर पल देश के लिए सेवा करते करेंगे। उनकी जिंदगी का एक-एक कतरा देश के लिए है। उनका जन्म संघर्ष के लिए हुआ है। इससे यह गिरफ्तारी उन्हें अचंभित नहीं करती। उन्होंने किसी से नफरत नहीं करने की बात कही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी एक बार मंदिर जरूर जाएं और भगवान से उनके लिए आशीर्वाद मांगें। देश के करोड़ों लोगों की दुआएं साथ हैं और यही उनकी ताकत है। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि उनके जेल जाने से समाजसेवा और लोकसेवा का काम रुकना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed