Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP big attack arvind Kejriwal made government social media accounts private complaint made to LG

भाजपा का बड़ा हमला: केजरीवाल ने सरकारी सोशल मीडिया खातों को किया निजी, LG से की गई शिकायत; ट्विटर को लिखा पत्र

Fri, 14 Feb 2025 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Feb 2025 09:13 PM IST
सार

विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का यूट्यूब चैनल भी हटाया गया है। इस चैनल पर दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों और विधानसभा सत्रों के वीडियो मौजूद थे। 

विज्ञापन
BJP big attack arvind Kejriwal made government social media accounts private complaint made to LG
वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया को लेकर दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने कहा है कि सरकारी सोशल मीडिया को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना निजी एकाउंट बना लिया है। लाखों लोगों की अनुमति बगैर उन्होंने यह काम किया है। सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली सरकार ने ट्विटर को किया मेल
सीएमओ दिल्ली ट्विटर अकाउंट को बदलने के मामले में दिल्ली सरकार ने ट्विटर को मेल लिखा है। साथ ही इस ट्विटर हैंडल को फिर से रिस्टोर करने व पासवर्ड चेंज करने की मांग रखी है। कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे अपने नाम से बदल लिया था। इसके बाद भाजपा के नेताओं ने उपराज्यपाल से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडल से की गई निजी ब्रांडिंग
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के साथ खेल किया गया है। दिल्ली सरकार के आधिकारिक एक्स एकाउंट को ''सीएमओ'' से बदलकर ''केजरीवाल एट वर्क'' किया गया है। यह अकाउंट जनता की सेवा के लिए था, लेकिन इसे निजी ब्रांडिंग के लिए अपनाया गया है। करीब 10 लाख फॉलोअर्स बिना किसी अनुमति के आम आदमी पार्टी की निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली सरकार का यूट्यूब चैनल भी हटाया गया
विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का यूट्यूब चैनल भी हटाया गया है। इस चैनल पर दिल्ली सरकार के कार्यक्रमों और विधानसभा सत्रों के वीडियो मौजूद थे। ''आप-दा'' वाली सरकार ने इसे इसलिए मिटाया है ताकि जनता को उनकी हठधर्मी, तानाशाही और असफल नीतियों के सबूत न मिलें। जनता के लिए बने संसाधनों पर जबरन कब्जा किया गया है। यह सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट और यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल करना चाह रहे है। इसकी जांच होनी चाहिए।

बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे भाजपा : आप
आप ने कहा कि भाजपा को आप पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद कर देना चाहिए और दिल्ली पर शासन करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आप ने सुनिश्चित किया था कि दिल्ली को 24 घंटे बिजली मिले। इसमें बाधा नहीं आनी चाहिए। दिल्ली में शासन पहले से ही प्रभावित है। आप ने दावा किया कि सैनिक एन्क्लेव और मोहन गार्डन सहित कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली बाधित होने की खबरें आई हैं। 8 फरवरी को सनलाइट कॉलोनी 2, आश्रम, राधेपुरी, विकासपुरी केजी-2, रोहतक रोड पर आनंद पर्वत, मलका गंज, तिलक नगर, विकास नगर एक्सटेंशन, उत्तम नगर और पूर्वी दिल्ली में बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed