फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks on Kumar Vishwas and Kejriwal.

केजरीवाल की स्क्रिप्ट पर कुमार ने किया नाटकः भाजपा

Sun, 31 Aug 2014 09:20 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
BJP attacks on Kumar Vishwas and Kejriwal.

आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास के मुख्यमंत्री का ऑफर के बयान का प्रदेश भाजपा ने राजनीतिक तौर के साथ-साथ फिल्मी अंदाज में जवाब दिया है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा है कि कुमार विश्वास की बातों में कोई दम नहीं है। वह केवल भ्रम फैला रहे हैं। उनकी बातों से लग रहा है कि वह जल्द ही आप से बाहर जाने वाले हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कुमार विश्वास के इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने विश्वास के इस बयान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आप तो ऐसे न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगता है कुमार विश्वास को अरविंद केजरीवाल ने नई स्क्रिप्ट लिखकर दी है। वह बताएं कि वो नेता कौन है, कब कहां मुख्यमंत्री का ऑफर दिया था।

'केजरीवाल की लिखी नई स्क्रिप्ट करार दिया'

BJP attacks on Kumar Vishwas and Kejriwal.

ऐसे बयान अरविंद केजरीवाल देते थे, मगर कुमार विश्वास की मजबूरी होगी कि वे अपने नेता का फालोअप करें। उन्होंने कहा कि आप नेता जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने ऊपर कुमार विश्वास को मुख्यमंत्री का ऑफर देने के लगे आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी को मुख्यमंत्री का पद का ऑफर देने की हैसियत नहीं है।

उधर, प्रदेश भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना नई बात नहीं है। उसके ऊपर लोकसभा चुनाव के बाद से आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा की छवि खराब करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। वैसे भी कुमार विश्वास आप से बाहर जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed