{"_id":"652db97bc67a46ee0f09d483","slug":"bjp-attacks-arvind-kejriwal-regarding-preparations-for-chhath-puja-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: छठ पूजा की तैयारी को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला, यमुना की बदहाल स्थिति के लिए ठहराया जिम्मदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: छठ पूजा की तैयारी को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला, यमुना की बदहाल स्थिति के लिए ठहराया जिम्मदार
Tue, 17 Oct 2023 04:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:00 AM IST
सार
दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी ने यमुना की बदहाल स्थिति को देखकर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी दावों पर हैरानी हो रही है जिसमें वह कहते है कि यमुना की सफाई हो रही है।
विज्ञापन
कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा करने पहुंचे वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा की तैयारी को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने यमुना घाट का दौरा कर कहा कि सरकार के सभी दावे झूठे है जिसमें कहा जा रहा है कि छठ पूजा की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी ने यमुना की बदहाल स्थिति को देखकर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी दावों पर हैरानी हो रही है जिसमें वह कहते है कि यमुना की सफाई हो रही है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की विकास मंत्री आतिशी छठ की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से तमाम मीटिंग्स कर रही हैं और यमुना सफाई को लेकर झूठ और भ्रम फैला रही हैं। कालिंदी कुंज पर यमुना के ऊपर झाग की सफेद चादर बिछी हुई है और पानी की स्थिति ऐसी की अगर कोई हाथ से छू लें तो बीमार हो जाए। यमुना की ऐसी बदहाल स्थिति अरविंद केजरीवाल की पूर्वांचल आस्था विरोधी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में रहने वालों की औसत आयु लगातार कम हो रही है जिसका सबसे बड़ा कारण है प्रदूषण और यमुना सफाई को लेकर सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया है।