फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP attacks Arvind Kejriwal regarding preparations for Chhath Puja

Delhi: छठ पूजा की तैयारी को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला, यमुना की बदहाल स्थिति के लिए ठहराया जिम्मदार

Tue, 17 Oct 2023 04:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Oct 2023 04:00 AM IST
सार

दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी ने यमुना की बदहाल स्थिति को देखकर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी दावों पर हैरानी हो रही है जिसमें वह कहते है कि यमुना की सफाई हो रही है।

विज्ञापन
BJP attacks Arvind Kejriwal regarding preparations for Chhath Puja
कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा करने पहुंचे वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा की तैयारी को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने यमुना घाट का दौरा कर कहा कि सरकार के सभी दावे झूठे है जिसमें कहा जा रहा है कि छठ पूजा की तैयारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद मनोज तिवारी ने यमुना की बदहाल स्थिति को देखकर कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी दावों पर हैरानी हो रही है जिसमें वह कहते है कि यमुना की सफाई हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की विकास मंत्री आतिशी छठ की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से तमाम मीटिंग्स कर रही हैं और यमुना सफाई को लेकर झूठ और भ्रम फैला रही हैं। कालिंदी कुंज पर यमुना के ऊपर झाग की सफेद चादर बिछी हुई है और पानी की स्थिति ऐसी की अगर कोई हाथ से छू लें तो बीमार हो जाए। यमुना की ऐसी बदहाल स्थिति अरविंद केजरीवाल की पूर्वांचल आस्था विरोधी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में रहने वालों की औसत आयु लगातार कम हो रही है जिसका सबसे बड़ा कारण है प्रदूषण और यमुना सफाई को लेकर सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed